बिजनेस

JIO IPO: निवेशकों के लिए बड़ा मौका, Mukesh Ambani लेकर आ रहे जियो का आईपीओ, जानें कब?

Reliance JIO ने पिछले महीने औपचारिक रूप से IPO की तैयारियां शुरू कर दी थीं और इस इश्यू को मैनेज करने के लिए 19 बैंकों को नियुक्त किया है।

Image

जियो का आईपीओ

JIO IPO News: ईरान युद्ध के चलते शेयर बाजार निवेशकों के लिए फरवरी से लेकर मार्च तक का महीना अच्छा नहीं रहा है। बाजार में बड़ी गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। बाजार का खराब मूड को भांपते हुए कंपनियों ने आईपीओ लाना रोक दिया। अब जब अमेरिका और ईरान में शांति है और आगे युद्ध खत्म होने की पूरी उम्मीद है, दुनियाभर समेत भारतीय बाजार मेें तेजी लोटी है। इससे निवेशकों का मूड ठीक हुआ है। इसको देखते हुए अब कंपनियां आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। इस बीच आईपअी निवेशकों के लिए बड़ी खबर आई है। मई महीने में Mukesh Ambani अपने जियो का आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास पेपर फाइल कर सकते हैं। आइए इस आईपीओ के बारे में सबकुछ जानते हैं।

40 से 50 हजार करोड़ जुटाने की तैयारी

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक, Reliance Industries की टेलीकॉम कंपनी, Jio Platforms, अपने Initial Public Offering (IPO) के जरिये 40,000-50,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है, जो अब तक का सबसे बड़ा फंडरेज़ होगा। कंपनी से उम्मीद है कि मई महीने में अपना Draft Red Herring Prospectus (DRHP) फाइल कर देगी।

यह IPO, नए इश्यू के बजाय Offer for Sale (OFS) होने की संभावना है। नवंबर 2025 में, इन्वेस्टमेंट बैंक Jefferies ने Jio का मूल्यांकन लगभग 180 अरब डॉलर (16.72 लाख करोड़ रुपये) किया था, जिसका मतलब है कि इस ऑफर के जरिए कंपनी में लगभग 2.5-3.5% हिस्सेदारी कम होगी। Reliance Industries के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सबसे पहले 2019 में IPO लाने का संकेत दिया था, जिसके लिए उन्होंने पांच साल की समय-सीमा तय की थी।

सबसे बड़ा आईपीओ होने की उम्मीद

जियो की लिस्टिंग भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO बन सकती है और लगभग दो दशकों में Reliance की किसी बड़ी इकाई द्वारा पहला पब्लिक ऑफरिंग होगी। इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, Reliance अभी 'साइलेंट पीरियड' में है, क्योंकि अगले हफ्ते उसकी कमाई के आंकड़े जारी होने वाले हैं। ऐसे में इस दौरान कोई भी फाइल जमा किए जाने की संभावना कम है।

कंपनी का मुनाफा लगातार बढ़ा

दिसंबर तिमाही के लिए, Jio ने अपने नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 11% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो बढ़कर ₹7,629 करोड़ हो गया। साथ ही, ऑपरेशन से होने वाली कमाई में भी लगभग 13% की बढ़ोतरी हुई, जो ₹37,262 करोड़ तक पहुंच गई। इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह 'हर यूजर से होने वाली औसत कमाई' (ARPU) में हुई वृद्धि थी, जो बढ़कर ₹213.7 हो गई। इसके अलावा, 89 लाख नए सब्सक्राइबर भी कंपनी से जुड़े। अब कंपनी के कुल वायरलेस डेटा ट्रैफिक का आधे से ज्यादा हिस्सा 5G यूज़र्स से आता है—यह एक ऐसा सेगमेंट है जहां यूजर्स की सक्रियता (engagement) के मजबूत रुझान देखने को मिल रहे हैं।

Jio एक डिजिटल टेक्नोलॉजी कंपनी के तौर पर काम करती है, जो 4G और 5G कनेक्टिविटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड इंफ़्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देती है।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article