बिजनेस

प्रेस्टीज एस्टेट्स गाजियाबाद में टाउनशिप विकसित करने के लिए 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Prestige Estates: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली के संपत्ति बाजार में कारोबार का विस्तार करना चाहती है। बेंगलुरु स्थित प्रेस्टीज एस्टेट्स राष्ट्रीय राजधानी के एरोसिटी में एक वाणिज्यिक परियोजना का निर्माण कर रही है।

Image

प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : BCCL

Prestige Estates: रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड गाजियाबाद में एक टाउनशिप विकसित करने के लिए लगभग 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली के संपत्ति बाजार में कारोबार का विस्तार करना चाहती है। बेंगलुरु स्थित प्रेस्टीज एस्टेट्स राष्ट्रीय राजधानी के एरोसिटी में एक वाणिज्यिक परियोजना का निर्माण कर रही है। यह दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में तीन जमीन के टुकड़ों का अधिग्रहण करके दिल्ली-एनसीआर के आवास बाजार में उतरी है।

दिल्ली-एनसीआर के आवास बाजार को लेकर आशान्वित

प्रेस्टीज समूह के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) इरफान रजाक दिल्ली-एनसीआर के आवास बाजार को लेकर आशान्वित हैं। उन्होंने कहा कि यदि कंपनी लगातार भूमि अधिग्रहण कर सकी तो सालाना 10,000 करोड़ रुपये मूल्य के आवास की बिक्री की संभावना है। मार्च में, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स ने टाउनशिप विकसित करने के लिए सिद्धार्थ विहार, इंदिरापुरम एक्सटेंशन, गाजियाबाद में 62.5 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया।

लगभग 6,000-7,000 करोड़ रुपये होगी परियोजना लागत

सभी आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद टाउनशिप परियोजना ‘प्रेस्टीज सिटी’ इसी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है। परियोजना लागत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह लगभग 6,000-7,000 करोड़ रुपये होगी। रजाक ने कहा कि जमीन पहले ही खरीद ली गई है और निर्माण लागत की पूर्ति बिक्री बुकिंग के आधार पर ग्राहकों से धन जुटाकर की जाएगी।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article