PPF या गोल्ड? 50,000 सालाना इन्वेस्टमेंट से जानें कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न

PPF Vs Gold: अगर आप गोल्ड, PPF और FD में से सही निवेश विकल्प चुनने को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यह तुलना आपके लिए मददगार साबित होगी। जानिए किस स्कीम में है गारंटीड रिटर्न, किसमें मिलेगा टैक्स बेनिफिट और कहां मिलेगा लंबी अवधि में ज्यादा फायदा। आइए जानते हैं किसमें है आपके लिए सबसे ज्यादा फायदा।

PPF Vs Gold: अगर आप भी इस समय गोल्ड या पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) के बीच कंफ्यूज हैं कि आखिर कहां निवेश करें, तो हम आपके लिए आसान तुलना लेकर आए हैं। ये तीनों विकल्प लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन इनकी खासियत और रिटर्न अलग-अलग हैं। आइए जानते हैं किसमें है आपके लिए सबसे ज्यादा फायदा।

PPF Vs Gold

PPF Vs Gold

गोल्ड (Gold) इन्वेस्टमेंट

सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश माना जाता रहा है। पिछले कुछ सालों में इसकी कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। साल 2015 में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत करीब ₹26,000 थी, जो 2024 में ₹64,000 और अब 2025 में लगभग ₹1 लाख तक पहुंच गई है। यानी लंबे समय में गोल्ड ने महंगाई को मात दी है। हालांकि, इसमें उतार-चढ़ाव भी आता है, इसलिए यह थोड़ा रिस्की निवेश है। निवेशक चाहें तो गोल्ड ज्वेलरी, सिक्कों, या फिर डिजिटल तरीके जैसे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) और गोल्ड ETF में पैसा लगा सकते हैं। खासकर SGB बेहतर विकल्प है, क्योंकि इसमें हर साल 2.5% अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है।

End of Feed