Post Office SCSS Scheme: इस स्कीम में निवेश पर मिलता है 8% से ज्यादा रिटर्न, जानिए कैसे उठाएं लाभ

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 5, 2024, 03:48 PM IST

Post Office SCSS Scheme: डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Post Office Senior Citizen Savings Scheme) यानी एससीएसएस एक सरकार समर्थित निवेश विकल्प है। जिसमें निवेश करके आप बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

Post Office SCSS Scheme: जीवन में ऐसा पड़ाव आता है, जब लोग वृद्ध हो जाते हैं। करीब 60 साल के बाद अक्सर लोग कई शारीरिक परेशानियों से जूझने लगते हैं। इस उम्र में हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए मेडिकल संबंधी कई खर्चे बढ़ जाते हैं। कई लोग इसके लिए पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं और बचत करना शुरू कर देते हैं। लेकिन रिटायर होने के बाद कई ऐसे सरकारी स्कीम है जिसमें निवेश करके आप अधिक-अधिक से रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Post Office Senior Citizen Savings Scheme) यानी SCSS एक सरकार समर्थित निवेश विकल्प है जो अन्य बचत स्कीम्स की तुलना में उच्च ब्याज दर देता है, जो इसे भारत में आरामदायक और वित्तीय रूप से सुरक्षित रिटायरमेट चाहने वाले सीनियर सिटिजन्स के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है।

Post Office Senior Citizen Savings Scheme

डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना

SCSS में निवेश

Post Office Senior Citizen Savings Scheme (SCSS) की खास विशेषता है कि इसमें कम निवेश से भी शुरू कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति कम से कम 1000 रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं। जिससे यह आम लोगों के लिए एक आसान विकल्प बन जाता है। एससीएसएस वित्तीय सुरक्षा, अधिक रिटर्न और विश्वसनीयता के लिए पहचाना जाता है, जो सीनियर सिटिजन्स को रिटायरमेंट के दौरान उनकी वित्तीय जरुरतों को पूरा करने के लिए एक स्थिर आय प्रदान करता है।

End of Feed