Post Office Monthly Scheme: यदि आप एक साथ पैसा लगाकर गारंटी मंथली इनकम चाहते हैं तो सरकार की पोस्ट ऑफिस मंथली स्कीम (Post Office Monthly Scheme) में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की स्कीम में 5 साल के लिए निवेश किया जा सकता है।
पोस्ट ऑफिस मंथली स्कीम
5 लाख रुपये जमा पर मिलेंगे इतने रुपये
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम गारंटी इनकम की योजना है। सिंगल अकाउंट होल्डर इसमें अधिकतम 9 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। इस योजना पर 7.4 फीसदी सालाना ब्याज दिया जाता है। इसका पेमेंट तिमाही आधार पर किया जाता है। MIS कैलकुलेटर के मुताबिक अगर आप एक साथ 5,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको हर महीने 3,083 रुपये की इनकम होगी। यानी, सालाना ब्याज से 36,996 रुपये मिलेंगे। अगर आप ज्वाइंट अकाउंट खोलते हैं तो अधिकतम 15 लाख रुपये एकमुश्त जमा कर सकते हैं।
क्या हैं नियम
पोस्ट ऑफिस मैच्योरिटी पांच साल है, इसे समय से पहले बंद किया जा सकता है। हालांकि, आप पैसा जमा करने की तारीख से एक साल पूरा होने के बाद ही पैसा निकाल सकते हैं। यदि एक साल से तीन साल के बीच पैसा निकाला जाता है तो जमा पैसे का 2 फीसदी काटकर वापस कर दिया जाएगा। यदि आप खाता खोलने के 3 साल बाद मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालते हैं, तो आपकी जमा पैसे का 1 फीसदी की कटौती करके वापस कर दिया जाएगा।
