बिजनेस

Investment Strategy: पोर्ट सेक्टर में Long term या Short term किसमें मिलेगा मुनाफा? जानिए एक्सपर्ट की राय

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 3, 2023, 02:50 PM IST

Share Market Strategy: अगले 10 सालों में 5 ट्रिलियन डॉलर Economy होगी और यह Largely driven by Manufacturing, जिसमें हम चाइना प्लस 1, एक्सपोर्ट सभी की बातें कर रहे हैं।

Image

Port Infrastructure सेक्टर से भारत की अर्थव्यवस्था को बल मिल रहा है।

Photo : iStock

Share Market Strategy: शेयर मार्केट (Share Market) में इन्वेस्ट को लेकर Port Infrastructure, Port Sector और Logistics Sector चर्चा में हैं। Port Infrastructure सेक्टर से भारत की अर्थव्यवस्था को बल मिल रहा है और हमारा आयात-निर्यात रिश्ता दुनियाभर से बढ़ रहा है, Port Infrastructure की अहमियत भी बढ़ रही है। ऐसे में एक्सपर्ट ने इस सेक्टर में निवेश को लेकर कंपनियों का फ्यूचर से सबंधित खास जानकारी दी है।

Share Market Strategy: पोर्ट की कितनी अहमियत?

ET Now Swadesh के साथ खास चर्चा करते हुए एक्सपर्ट योगेश पाटिल ने कहा,"निश्चित ही भारत का जीडीपी यहां से बढ़ने वाली है। अगले 10 सालों में जैसा कि हम सभी लोग कह रहे हैं 5 ट्रिलियन डॉलर Economy होगी और यह Largely driven by Manufacturing, जिसमें हम चाइना प्लस 1, एक्सपोर्ट सभी की बातें कर रहे हैं।"

एक्सपर्ट ने आगे बताया,"तो निश्चित रूप से अगर आप एक्सपोर्ट बढ़ा रहे हैं, तो आपको पोर्ट की जरूरत है। आपका देश ग्रो करेगा तो आपको इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए आपको निर्यात करना है। भले ही इंपोर्ट कंपनियां बाते कर रही हैं लेकिन आपको पोर्ट एक्सपोर्ट के भी काम आता है।"

Port Sector Long term के अच्छा- एक्सपर्ट

एक्सपर्ट ने बताया कि यदि Overall Logistics Sector अच्छा प्रदर्शन करना है तो GDP भी बढ़ेगी। Logistics Sector, Manufacturing वैसे भी यह किसी भी देश के जीडीपी की रीड की हड्डी होती है। खासकर भारत की, जहां पर Contribution है।" एक्सपर्ट के मुताबिक अभी तक जो देखा है वह Service Sector की ग्रोथ है। Manufacturing और Logistics Sector वाला पोर्शन अभी भी Lack कर रहा है। तो मुझे लगता है कि यहां से Pick up आना चाहिए।" उन्होंने कहा कि जितने भी पोर्ट्स हैं सबके बारे में कहना मुश्किल है क्योंकि पोर्ट का जो स्ट्रक्चर होता है, कहां से Export और Import करते हो, वहां पर ज्यादा मैटर करता है। एक्सपर्ट ने कहा कि Overall Port Sector Long term अच्छा लगता है।

देखें पूरा वीडियो

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article