शेयर बाजार में जहां जोखिम होता है, वहीं सही समझ और सही स्टॉक का चुनाव आपको शानदार रिटर्न भी दे सकता है। कुछ कंपनियां ऐसी भी होती हैं जो समय के साथ निवेशकों के लिए कमाई का पावरहाउस बन जाती हैं। ऐसी ही एक कंपनी है पॉलिकैब इंडिया लिमिटेड, जिसने बीते 5 सालों में निवेशकों की किस्मत बदल दी है।
Polycab share (Pic Credit: iStock)
5 साल में 745% का रिटर्न
पॉलिकैब के शेयर ने बीते कुछ सालों में जबरदस्त उछाल दर्ज की है। अगर आपने 5 साल पहले इस कंपनी में 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज आपकी रकम बढ़कर 8.5 लाख रुपये हो गई होती। इतना ही नहीं, बीते एक साल में ही कंपनी का शेयर 6% चढ़ा है। इस स्टॉक का 52 वीक हाई ₹7,605 और लो ₹4,555 रहा है।
तगड़ा मुनाफा, शेयर में तेजी
कंपनी ने 17 जुलाई को अपने तिमाही नतीजे जारी किए, जिसके बाद 18 जुलाई को शेयर में करीब 2% की तेजी आई। इसका सबसे बड़ा कारण रहा कंपनी का समायोजित शुद्ध लाभ (Consolidated Net Profit), जो सालाना आधार पर 50% बढ़कर ₹592 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹396 करोड़ था।
कारोबार में दमदार ग्रोथ
पॉलिकैब की कमाई मुख्य रूप से वायर और केबल सेगमेंट से आती है। इस सेगमेंट में कंपनी को 31% की ग्रोथ मिली है, जो बिजनेस की मजबूत डिमांड को दिखाता है। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 26% बढ़कर ₹5,096 करोड़ पहुंच गया है, जो कि पिछले साल जून तिमाही में ₹4,698 करोड़ था।
इंटरनेशनल मार्केट से भी अच्छी कमाई
कंपनी का अंतरराष्ट्रीय कारोबार भी तेजी से बढ़ा है। बीते साल के मुकाबले इसमें 24% की ग्रोथ देखी गई है, जो कंपनी के ग्लोबल विस्तार की सफलता को दिखाता है।
थोड़ी गिरावट भी दर्ज
हालांकि, मार्च 2025 तिमाही के मुकाबले इस तिमाही में कंपनी का कर-पश्चात मुनाफा (PAT) 19% घटकर ₹727 करोड़ रहा है। इसी तरह, कुल आय में भी करीब 15% की कमी आई है।
