बिजनेस

33 और 29 साल के ये लड़के अनिल अंबानी को बना रहे मालामाल

अनिल अंबानी के दोनों बेटे अब उनके कारोबार में सक्रिय रूप से शामिल हो चुके हैं। खासकर बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (RCL) को दोबारा खड़ा करने में बड़ी भूमिका निभाई है। दोनों बेटे अब कंपनी की रणनीतियों और फैसलों में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Image

अनिल अंबानी को बना रहे मालामाल (Pic Credit: iStock)

Photo : iStock

कभी देश के सबसे अमीर उद्योगपतियों में गिने जाने वाले अनिल अंबानी की हालत कुछ साल पहले इतनी खराब हो गई थी कि उन्होंने कोर्ट में खुद को “शून्य नेटवर्थ वाला” बताया था। लेकिन अब तस्वीर बदलती दिख रही है। उनकी कंपनियों के शेयर तेजी से भाग रहे हैं और इस बदलाव के पीछे उनके दो युवा बेटे हैं 29 साल के जय अनमोल अंबानी और 33 साल के जय अंशुल अंबानी।

बेटों की एंट्री ने बदली तस्वीर

अनिल अंबानी के दोनों बेटे अब उनके कारोबार में सक्रिय रूप से शामिल हो चुके हैं। खासकर बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (RCL) को दोबारा खड़ा करने में बड़ी भूमिका निभाई है। दोनों बेटे अब कंपनी की रणनीतियों और फैसलों में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

शेयर बने रॉकेट!

इनकी एंट्री और नई सोच का असर शेयर बाजार में भी दिख रहा है। अनिल अंबानी की दो प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बीते कुछ महीनों में जबरदस्त तेजी आई है. Reliance Power मार्च 2025 के बाद से सिर्फ दो महीनों में शेयर ₹12 से बढ़कर ₹25 तक पहुंच गया। Reliance Infrastructure यह शेयर ₹130 से उछलकर ₹270 तक चला गया।

क्यों बढ़ा भरोसा?

अनिल अंबानी की कंपनियों में अब बड़े बदलाव हो रहे हैं. कंपनियां कर्ज मुक्त होने की दिशा में काम कर रही हैं। कई सरकारी प्रोजेक्ट्स में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर सेक्टर में तेजी के चलते इनकी ग्रोथ की संभावना बढ़ी है। इन पॉजिटिव बदलावों को देखकर युवा निवेशकों और आम लोगों का भरोसा दोबारा जाग रहा है।

क्या फिर चमकेगा अनिल अंबानी का सितारा?

कभी मुकेश अंबानी को टक्कर देने वाले अनिल अंबानी का साम्राज्य कर्ज, कानूनी लड़ाइयों और गलत फैसलों के कारण ढहने लगा था। लेकिन अब उनके बेटों की एंट्री और कंपनियों की नई दिशा ने उम्मीद की किरण जगा दी है। शेयर बाजार में इसे कहते हैं “बॉटम फिशिंग”, यानी जब एक गिरे हुए स्टॉक में लोग भविष्य की संभावनाएं देखकर निवेश करना शुरू करते हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article