प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने IOC, BPCL पर लगाया जुर्माना

Fine Imposed fine on IOC, BPCL : कंपनियों ने शेयर बाजार को अलग-अलग सूचना भेजकर यह जानकारी दी। आईओसी पर एक करोड़ रुपये और बीपीसीएल पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Fine Imposed on IOC, BPCL : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने अपने पेट्रोल पंप पर प्रदूषण नियंत्रण उपकरण नहीं लगाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) पर जुर्माना लगाया है। दोनों कंपनियों ने शेयर बाजार को अलग-अलग सूचना भेजकर यह जानकारी दी। आईओसी पर एक करोड़ रुपये और बीपीसीएल पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

IOC, BPCL

IOC को एक करोड़ रुपये का जुर्माना चुकाने का निर्देश मिला है।

आईओसी की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘ कंपनी को सीपीसीबी से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में खुदरा दुकानों पर वैपर रिकवरी सिस्टम (वीआरएस) नहीं लगाने के लिए एक करोड़ रुपये का जुर्माना चुकाने का निर्देश मिला है।’’ कंपनी ने कहा कि जुर्माना उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर पेट्रोल पंप पर वीआरएस स्थापित नहीं करने के लिए लगाया गया है।

End of Feed