'आज ही कट जाएगा गैस कनेक्शन...' अगर आया ऐसा कॉल या मैसेज, तो भूलकर भी न करें ये काम

आईजीएल (IGL) उपभोक्ताओं को इन दिनों 'आज ही कट जाएगा गैस कनेक्शन' के फर्जी मैसेज और कॉल आ रहे हैं। इस साइबर ठगी से बचने और अपना बैंक खाता सुरक्षित रखने के लिए भूलकर भी ये गलतियां न करें।

आजकल पाइप के जरिए रसोई तक पहुंचने वाली पीएनजी (PNG) गैस का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) जैसे बड़े क्षेत्रों में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल (IGL) करोड़ों घरों में पीएनजी गैस की सप्लाई करती है। बिजली के बिल की तरह ही पीएनजी गैस का भी हर महीने या दो महीने में बिल आता है, जिसे उपभोक्ता ऑनलाइन या ऐप के जरिए चुकाते हैं। लेकिन इसी सुविधा का फायदा उठाकर आजकल साइबर ठगों (Cyber Criminals) ने मासूम लोगों को चूना लगाने का एक नया और खतरनाक तरीका ढूंढ निकाला है।

PNG Connection

बाजार में इन दिनों एक नया 'आईजीएल गैस कनेक्शन स्कैम' (IGL Gas Scam) तेजी से पैर पसार रहा है, जिसमें लोगों को उनका गैस कनेक्शन तुरंत काटने की धमकी दी जा रही है। रोजमर्रा की सबसे जरूरी चीज यानी रसोई गैस बंद होने के डर से लोग बिना सोचे-समझे ठगों के झांसे में आ जाते हैं और पल भर में अपना बैंक खाता खाली करवा बैठते हैं। इस गंभीर खतरे को देखते हुए कंपनी और पुलिस ने उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष चेतावनी और गाइडलाइन जारी की है।

End of Feed