ET Global Business Summit 2023 में बोले पीएम मोदी- हमने देश के पिछड़े जिलों की तस्वीर बदल दी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 17, 2023, 10:02 PM IST

ET Global Business Summit 2023 : इकॉनोमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत ने दुनिया को दिखाया है कि आपदा को अवसरों में कैसे बदला जाता है। हमारी सरकार ने 9 वर्षों में 3 करोड़ गरीब परिवारों को पक्के घर दिए हैं, बहुत से देशों की इतनी आबादी नहीं है जितने हमने घर बनाए हैं।

ET Global Business Summit 2023: इकॉनोमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब हम पिछली बार मिले थे तो मास्क रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा नहीं था, लेकिन ईटी समिट-2020 के ठीक 5 दिन बाद WHO ने कोविड को पैंडेमिक घोषित कर दिया और कुछ ही समय में पूरी दुनिया ही बदल गई। वैश्विक व्यवस्थाएं बदल गई और अब भारत भी बदल गया है। पीएम ने कहा कि भारत ने दुनिया को दिखाया है कि आपदा को अवसरों में कैसे बदला जाता है। 100 साल में आए सबसे बड़े संकट के समय, भारत ने जो सामर्थ्य दिखाया, उसकी स्टडी करके 100 साल बाद मानवता भी खुद पर गर्व करेगी। कुछ लोग गरीबी हटाओं की बातें भले करते थे, लेकिन सच्चाई ये थी कि पहले गरीबों को देश पर बोझ समझा जाता था। हमारा फोकस गरीबों को सशक्त करने पर है, ताकि वे देश की तेज़ ग्रोथ में अपने पूरे potential के साथ कंट्रीब्यूट कर सकें।

नेहरू ने कहा था-जिस दिन हर घर में शौचालय होगा, उस दिन देश एक नई ऊंचाई पर होगा

नेहरू जी ने कहा था कि जिस दिन हर भारतीय के पास शौचालय की सुविधा होगी, उस दिन हम जान जाएंगे कि देश विकास की एक नई ऊंचाई पर है। मतलब नेहरू जी को भी समस्या का पता था, लेकिन समाधान की तत्परता नजर नहीं आई। 2014 में जब हमें सेवा करने का मौका मिला तो देश के ग्रामीण इलाकों में सैनिटेशन कवरेज 40% से भी कम था। हमने इतने कम समय में 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए, स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया। आज देश के ग्रामीण इलाकों में सैनिटेशन कवरेज 100% तक पहुंच गया है। पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार ने 9 वर्षों में 3 करोड़ गरीब परिवारों को पक्के घर दिए हैं, बहुत से देशों की इतनी आबादी नहीं है जितने हमने घर बनाए हैं। हमने देश के पिछड़े जिलों की तस्वीर बदल दी।

End of Feed