बिजनेस

ET Global Business Summit 2023 में बोले पीएम मोदी- हमने देश के पिछड़े जिलों की तस्वीर बदल दी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 17, 2023, 10:02 PM IST

ET Global Business Summit 2023 : इकॉनोमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत ने दुनिया को दिखाया है कि आपदा को अवसरों में कैसे बदला जाता है। हमारी सरकार ने 9 वर्षों में 3 करोड़ गरीब परिवारों को पक्के घर दिए हैं, बहुत से देशों की इतनी आबादी नहीं है जितने हमने घर बनाए हैं।

ET Global Business Summit 2023: इकॉनोमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब हम पिछली बार मिले थे तो मास्क रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा नहीं था, लेकिन ईटी समिट-2020 के ठीक 5 दिन बाद WHO ने कोविड को पैंडेमिक घोषित कर दिया और कुछ ही समय में पूरी दुनिया ही बदल गई। वैश्विक व्यवस्थाएं बदल गई और अब भारत भी बदल गया है। पीएम ने कहा कि भारत ने दुनिया को दिखाया है कि आपदा को अवसरों में कैसे बदला जाता है। 100 साल में आए सबसे बड़े संकट के समय, भारत ने जो सामर्थ्य दिखाया, उसकी स्टडी करके 100 साल बाद मानवता भी खुद पर गर्व करेगी। कुछ लोग गरीबी हटाओं की बातें भले करते थे, लेकिन सच्चाई ये थी कि पहले गरीबों को देश पर बोझ समझा जाता था। हमारा फोकस गरीबों को सशक्त करने पर है, ताकि वे देश की तेज़ ग्रोथ में अपने पूरे potential के साथ कंट्रीब्यूट कर सकें।

नेहरू ने कहा था-जिस दिन हर घर में शौचालय होगा, उस दिन देश एक नई ऊंचाई पर होगा

नेहरू जी ने कहा था कि जिस दिन हर भारतीय के पास शौचालय की सुविधा होगी, उस दिन हम जान जाएंगे कि देश विकास की एक नई ऊंचाई पर है। मतलब नेहरू जी को भी समस्या का पता था, लेकिन समाधान की तत्परता नजर नहीं आई। 2014 में जब हमें सेवा करने का मौका मिला तो देश के ग्रामीण इलाकों में सैनिटेशन कवरेज 40% से भी कम था। हमने इतने कम समय में 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए, स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया। आज देश के ग्रामीण इलाकों में सैनिटेशन कवरेज 100% तक पहुंच गया है। पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार ने 9 वर्षों में 3 करोड़ गरीब परिवारों को पक्के घर दिए हैं, बहुत से देशों की इतनी आबादी नहीं है जितने हमने घर बनाए हैं। हमने देश के पिछड़े जिलों की तस्वीर बदल दी।

Et Global Business Summit 2023

PM Narendra Modi at ET Global Business Summit 2023

भारत ने डेवलपमेंट का एक नया मॉडल दुनिया के सामने रखा

हमने backward के इस concept को reimagine और इन जिलों को Aspirational districts बनाया। पहले इन डिस्ट्रिक्ट्स में ऑफिसर्स को punishment postings के रूप में भेजा जाता था। आज वहां best officers को depute किया जाता है। भारत ने Physical और Social Infrastructure के डेवलपमेंट का एक नया मॉडल पूरे विश्व के सामने रखा है।

PM Narendra Modi at ET Global Business Summit 2023

PM Narendra Modi at ET Global Business Summit 2023

भारत ने दुनिया को दिया समाधान का मंत्र

दुनिया की 40% real time digital payments भारत में होती है। ये उन लोगों को देश का जवाब है, जो सोचते थे कि भारत के गरीब कहां से Digital Payment कर पाएंगे। आज भारत की समृद्धि में दुनिया की समृद्धि है। भारत ने G-20 की जो थीम तय की है- 𝙊𝙣𝙚 𝙬𝙤𝙧𝙡𝙙, 𝙊𝙣𝙚 𝙛𝙖𝙢𝙞𝙡𝙮, 𝙊𝙣𝙚 𝙛𝙪𝙩𝙪𝙧𝙚 दुनिया के अनेक चुनौतियों का समाधान इस मंत्र में है। हमारे यहां तो अधिकतर Opinion Makers हर छह महीने में एक ही ‘𝐏𝐫𝐨𝐝𝐮𝐜𝐭’ के Relaunch, Re-Relaunch में बिजी रहते हैं। और इस रीलॉन्च में भी वो Re-Imagine नहीं करते।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article