Tesla भारत में एंट्री को बेताब, मोदी से मिलने के बाद मस्क ने कह दी बड़ी बात

Tesla Entry In India: 2022 में, टेस्ला ने हाई इम्पोर्ट टैक्स स्ट्रक्चर के कारण अपनी भारत में एंट्री के प्लान को टाल दिया था, लेकिन हाल के समय में भारतीय अधिकारियों के साथ एक मैन्युफैक्चरिंग बेस को लेकर टेस्ला ने फिर से बातचीत शुरू की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी
  • टेस्ला भारत में आने को बेताब
  • मस्क हुए मोदी के फैन

Tesla Entry In India: टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने कहा कि न्यूयॉर्क के लोट्टे न्यूयॉर्क पैलेस (Lotte New York Palace) में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के साथ उनकी बहुत अच्छी बातचीत हुई। मस्क ने ये भी कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर टेस्ला जितनी जल्दी हो सके भारत में आने की कोशिश करेगी।

PM Modi US Visit

टेस्ला आएगी भारत

मस्क ने कहा कि उन्होंने अगले साल भारत आने की योजना बनाई है। पिछले महीने, मस्क ने कहा था कि टेस्ला इस साल के आखिर तक एक नई फैक्ट्री के लिए एक लोकेशन चुन लेगी और भारत इसके लिए एक दिलचस्प जगह होगी।

End of Feed