ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट के मुख्य वक्ता होंगे प्रधानमंत्री मोदी, वैश्विक आर्थिक विकास को आकार देगा PM का संबोधन

Global Business Summit 2025 : ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 में प्रधानमंत्री का यह संबोधन सतत आर्थिक विकास, दुनिया में भारत के बढ़ते फुटप्रिंट और परस्पर जुड़ी दुनिया में सहयोग की भूमिका को समझने में एक अहम अंतर्दृष्टि देगा। भारत के आर्थिक पुनरुत्थान के शिल्पकार के रूप में प्रधानमंत्री की बातें न केलव देश की असाधारण यात्रा का जिक्र करेंगी।

Global Business Summit 2025 : हर साल की तरह इस बार भी टाइम्स ग्रुप, ईटी नाउ का ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 का आगाज होने जा रहा है। आर्थिक तरक्की और डिजिटल बदलाव के इस तेज दौर में इस समिट में बिजनेस एवं पॉलिसी पर विचारोत्तेजक एवं गंभीर बहस होगी। इस ऐतिहासिक समिट में दूरदर्शी नेता, नीतिनिर्माताओं और नई सोच रखने वाले दिग्गजों की उपस्थिति वैश्विक विकास के अगले चरण को आकार देगी।

PM Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी

इस समिट में भारत के आर्थिक एवं वैश्विक पुनरुत्थान के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य संबोधन होगा। प्रधानमंत्री का यह संबोधन सतत आर्थिक विकास, दुनिया में भारत के बढ़ते फुटप्रिंट और परस्पर जुड़ी दुनिया में सहयोग की भूमिका को समझने में एक अहम अंतर्दृष्टि देगा। भारत के आर्थिक पुनरुत्थान के शिल्पकार के रूप में प्रधानमंत्री की बातें न केलव देश की असाधारण यात्रा का जिक्र करेंगी बल्कि भविष्य की यात्रा पर भी एक विजन पेश करेंगी। पीएम के इन विचारों एवं बातों को कारोबार जगत और निवेशक गौर पूर्वक सुनना और देखना चाहेंगे।

End of Feed