बिजनेस

PM Modi ने जारी किया 75 रुपये का सिक्का, जानिए क्या है महत्व

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 29, 2023, 12:20 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शनिवार को एनसीसी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। आज एनसीसी का स्थापना दिवस था और उसने अपनी यात्रा के 75 साल भी पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण भी किया। इस रैली में 19 देशों के 196 अधिकारी और कैडेट ने भाग लिया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में एनसीसी रैली में भाग लिया और राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के 75 साल पूरे होने के अवसर पर एक स्पेशल डे कवर और 75 रुपये मूल्य का एक स्मारक सिक्का जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एनसीसी की रैली में कहा कि भारत का समय आ गया है, आज पूरी दुनिया हमारे देश की ओर देख रही है और इसका सबसे बड़ा कारण भारत के युवा हैं।

एनसीसी रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने उन लोगों के योगदान की सराहना की जिन्होंने पिछले 75 वर्षों में एनसीसी का प्रतिनिधित्व किया है और इसका हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को एनसीसी कैडेटों के दृढ़ संकल्प और सेवा की भावना पर गर्व है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों और तटीय क्षेत्रों से लगभग 1 लाख लोगों ने एनसीसी के लिए नामांकन किया है। जब इतनी बड़ी युवा शक्ति देश के विकास से जुड़ना चाहेगी तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article