पीएम मोदी ने UPI और PayNow के बीच क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी की मंगलवार को शुरुआत की। इस मौके पर सिंगापुर के प्रधानमंत्री, ली सीन लूंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे़ हुए थे।
UPI और PayNow के बीच क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी की शुरुआत करते हुए PM Modi ने कही ये बड़ी बात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस और सिंगापुर की पे नाउ प्रणाली के बीच संपर्क सुविधा की शुरुआत दोनों देशों के संबंधों के लिए एक नया मील का पत्थर है। उन्होंने यूपीआई को भारत की सबसे पसंदीदा भुगतान प्रणाली बताया और विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कहा कि यह जल्द ही नकद लेनदेन को पीछे छोड़ देगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में यूपीआई के जरिए 12,6,000 अरब रूपये से अधिक के 74 अरब लेनदेन हुए हैं। उन्होंने कहा- "यूपीआई के जरिए इतनी अधिक संख्या में होने वाला लेनदेन यह दिखाता है कि स्वदेशी स्तर पर तैयार यह भुगतान प्रणाली बहुत सुरक्षित है।"
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
