बिजनेस

Investment Tips: पत्नी कराएगी धन वर्षा,अगर आप कर लें ये काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 05:37 PM IST

Investment Tips for more income: जीवनसाथी के जरिए एफडी पर ज्यादा ब्याज से लेकर, इनकम टैक्स की बचत से लेकर टैक्स देनदारी भी घट सकती है। बजट में महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट लांच करने का ऐलान किया गया है।

Image

महिलाओं के नाम निवेश से मिलते हैं कई फायदे

Photo : iStock

Investment Tips for more income: अगर आप निवेश के जरिए ज्यादा कमाई के लिए सोच रहे हैं और कम टैक्स देना चाहते हैं, तो उसमें आपकी जीवनसाथी बहुत काम आ सकती हैं। जीवनसाथी के जरिए एफडी पर ज्यादा ब्याज से लेकर, इनकम टैक्स की बचत से लेकर टैक्स देनदारी भी घट सकती है। ऐसे में आपको कुछ निवेश टिप्स के बारे में जरूर जाना चाहिए, जो आपकी बचत करा सकते हैं।

पत्नी के नाम कराएं एफडी

एक फरवरी को पेश किए गए बजट में महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट लांच करने का ऐलान किया गया है। यह बचत पत्र नए वित्त वर्ष से उपलब्ध होगा। इसमें वन टाइम निवेश का मौका मिलेगा। इसके तहत अधिकतम सीमा 2 लाख रुपये है। इस स्कीम में निवेशक को 7.5 फीसदी की फिक्स ब्याज दर से रिटर्न मिलेगा। ऐसे में पत्नी के नाम निवेश कर आप ज्यादा ब्याज हासिल कर सकते हैं।

इस पेंशन योजना में ज्यादा ब्याज

प्रधानमंत्री व्‍यय वंदना योजना के तहत अधिकतम निवेश की सीमा 15 लाख रुपए है। इसमें अगर पति-पत्‍नी दोनों सीनियर सिटीजन कैटेगरी में हैं, तो अलग अलग 15 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। इस योजना में 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग मासिक या सालाना पेंशन प्लान चुन सकते हैं। स्‍कीम पर 7.40 फीसदी की दर से ब्याज हासिल कर सकते हैं। प्रधानमंत्री व्यय वंदना योजना में निवेश करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है।

होम लोन में पत्नी को भी शामिल करें

ज्वाइंट होम लोन पति और पत्नी दोनों को इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत इनकम टैक्स बेनिफिट मिलती है। ऐसे पत्नी के जरिए अलग ब्याज और मूलधन पर भी टैक्स छूट ले सकते हैं। जिसमें ब्याज पर दो लाख रुपये का अतिरिक्त फायदा मिल जाता है।

प्रॉपर्टी पत्नी के नाम कराएं रजिस्ट्री

इसी तरह अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं, तो पत्नी के नाम रजिस्ट्री कराने से शुल्क में भी कई राज्य छूट देते हैं। इसमें एक फीसदी की छूट आसानी से मिल जाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article