बिजनेस

PM Kisan Yojana: द‍िवाली की खुशखबरी! 15 नवंबर को मिलेगी PM Kisan की 15 वीं किश्त, चेक करें स्टेटस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 11, 2023, 04:15 PM IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th instalment: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। ये पैसे किसानों को किश्तों में जारी किए जाते हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये मिलते हैं।

Image

15 नवंबर को किसानों के अकाउंट में पैसे आ जाएंगे।

Photo : iStock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th instalment: केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) से किसानों को 14किश्तों का फायदा मिल चुका है। देश के करोड़ों किसान 15वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। 15 नवंबर को किसानों के अकाउंट में पैसे आ जाएंगे।

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। ये पैसे किसानों को किश्तों में जारी किए जाते हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये मिलते हैं। केंद्र सरकार की ओर से साल में तीन किश्तें जारी की जाती है। हर एक किश्त में 4 महीने में जारी की जाती है।

15 नवंबर को किसानों के अकाउंट में आएंगे पैसे

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को किसानों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करेंगे। दरअसल, किसानों के साथ एक संवाद कार्यक्रम के जरिए यह पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इस दौरान देश भर के 8 करोड़ किसानों को योजना का फायदा मिलेगा। इस कार्यक्रम को देखने के लिए आप https://pmevents.ncog.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसका आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से किया जाएगा। योजना का फायदा उन्हीं किसानों को मिलेगा। जिन्होंने ekyc पूरी करा ली है। इसके साथ ही फॉर्म में दी गई सभी डिटेल्स ठीक भरी हों। फॉर्म में किसी भी तरह की गलती होने पर पैसे अटक सकते हैं।

ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी स्‍टेटस

1 - सबसे पहले पीएम क‍िसान की ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं।

2 - यहां पर पेमेंट सक्सेस टैब में इंड‍िया का मैप द‍िखाई देगा।

3 - अब दांईं तरफ एक पीले रंग का टैब 'डैशबोर्ड' द‍िखेगा, इस पर क्‍ल‍िक करें।

4 - क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।

5 - विलेज डैशबोर्ड टैब पर आपको अपनी पूरी डिटेल भरनी होगी।

6 - यहां पर राज्य, जिला, उप-जिला और पंचायत का विकल्प चुनें।

7 - अब आप शो बटन पर क्लिक करें।

8 - इसके बाद आप अपनी डिटेल्स स‍िलेक्‍ट कर सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article