बिजनेस

PM Kisan 14th Installment: पीएम किसान के लाभार्थी कभी न करें ये काम,नहीं तो कभी नहीं मिलेगा पैसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2023, 07:55 PM IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment/Kist Payment Date: अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेते हैं तो अपना e-KYC जरुरी करा लें। क्योंकि ऐसा करने से आपकी किस्त अटक सकती है। क्योंकि अब योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC करवाना अनिवार्य है।

Image

पीएम किसान की 14 वीं किस्त जल्द होगी जारी

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment/Kist Payment Date: फरवरी में पीएम किसान योजना की 13 वीं किस्त 2 महीने हो चुके हैं। ऐसे में अब किसानों को 14 वीं किस्त का इंतजार है। इस बीच किसानों को अपने केवाईसी अपडेट जरूर कर लेना चाहिए। क्योंकि अगर उनका केवाईसी अपडेट नहीं होगा, तो 14 वीं किस्त का पैसा अटक सकता है। इसके अलावा यह बात जानना भी जरूरी है कि किसान सही जानकारी भरे, जिससे वह अपात्र न हो। क्योंकि ऐसा होने पर सरकार किसानों से दिया गया वापस भी लेती है। इन बातों के साथ ही यह जानना जरूरी है कि सरकार ऐसे किसानों से स्कीम से स्वैच्छिक रुप से हटने का भी विकल्प देती है, जो बिना पैसा लिए खेती करने में सक्षम है। आज हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं कि इस विकल्प को चुनने से पहले आपको किन बातों को पता होना चाहिए।

फिर नहीं मिलेगा पैसा

पीएम किसान पोर्टल पर सरकार योजना से स्वैच्छिक रुप से हटने का विकल्प देती है। इसके तहत पोर्टल पर जाकर रजिस्टर्ड किसान को रजिस्ट्रेशन नंबर फीड करना होता है। और वहां पर दो बॉक्स बने होते हैं। जिसमें लिखा होता है कि अगर आपने एक बार योजना से हटने का विकल्प चुन लिया तो दोबारा इस नहीं जुड़ सकेंगे। ऐसे में अगर आप इस योजना से जुड़े रहना चाहते हैं तो इस विकल्प को कभी नहीं चुनें। क्योंकि ऐसा करने के बाद आप योजना के दायरे से बाहर हो जाएंगे और आप सालाना 6000 रुपये का लाभ नहीं ले सकेंगे।

लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य

अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेते हैं तो अपना e-KYC जरुरी करा लें। क्योंकि ऐसा करने से आपकी किस्त अटक सकती है। क्योंकि अब योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC करवाना अनिवार्य है। आपकी e-KYC हुई या नहीं । इसके लिए आप पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल www.pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर लें। कहीं लिस्ट से आपका नाम गायब तो नहीं है। जानकारी के लिए आप टोल-फ्री हेल्पालाइन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन नंबर का कर सकते हैं इस्तेमाल

पीएम किसान टोल फ्री नंबर- 18001155266

पीएम किसान लैंडलाइन नंबर- 011-23381092, 23382401

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर- 155261

पीएम किसान की नई हेल्पलाइन- 011-24300606

पीएम किसान हेल्पलाइन- 0120-6025109

ई-मेल आईडी- pmkisan-ict@gov.in

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article