PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment/Kist Payment Date:प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) योजना के तहत 13वीं किस्त जल्द जारी हो सकती है। सरकार इसके तहत फरवरी या मार्च के पहले हफ्ते में अगली किस्त जारी कर सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 24 फरवरी 2019 को लांच की गई थी। और इसके 24 फरवरी को चार साल पूरे हो रहे हैं। इसके तहत सरकार किसानों को साल में 3 बार 2000 रुपये उनके खाते में देती है। अभी तक 12 किस्त जारी की जा चुकी है।
11 करोड़ से ज्यादा किसान जुड़े
केंद्र सरकार ने 12वीं किस्त 17 अक्टूबर 2022 को जारी की थी। जिसके तहत 10.45 करोड़ किसानों के खाते में जमा किए गए थे। इस बार 24 फरवरी को योजना के 4 साल पूरे होने और 8 मार्च को होली होने की वजह से इस बात की संभावना है कि सरकार 13 वीं किस्त बचे दिनों में कभी भी जारी कर सकती है। हालांकि अभी तक सरकार के तरफ से 13 वीं किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
वहीं सरकार का कहना है कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत 22 फरवरी, 2022 तक लगभग 11.78 करोड़ किसानों को लाभ प्रदान किया गया है और पूरे भारत में इस योजना के पात्र लाभार्थियों को विभिन्न किस्तों में 1.82 लाख करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।
करा लें ई-केवाईसी
चूंकि अब 13 वीं किस्त कभी भी आ सकती है, ऐसे में यह जरूरी है कि किसान अपनी ई-केवाईसी जरूर करा लें। क्योंकि अगर ईकेवाईसी नहीं तो खाते में 13वीं किस्त का पैसा अटक सकता है।
अपना स्टेटस चेक करने के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट www. pmkisan.gov.in पर जाएं और वहां होमपेज के दाईं ओर किसान कॉर्नर विकल्प पर क्लिक करें। जहां बेनेफिशरी स्टेटस दिखेगा, उसे क्लिक करने पर नया पेज खोलने के लिए पंजीकरण संख्या या मोबाइल नंबर विकल्प चुनें।कैप्चा कोड दर्ज करें और फिर जेनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।अगर आपका ईकेवाईसी नहीं है तो सिस्टम आपको स्टेटस के बारे में कोई जानकारी नहीं देगा और केवाईसी अपडेट करने के लिए कह सकता है।
