LIVE
PM Kisan Yojana 12th Installment Updates: किसानों को दीवाली से पहले मिल गया 12वीं किस्त का पैसा, जानें ताजा अपडेट
PM Kisan Yojana 12th Installment/Kist Payment Updates: 17 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश के करोड़ों किसानों को दिवाली गिफ्ट दिया है। केंद्र सरकार ने किसानों के बैंक अकाउंट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 12वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। देश के अन्नदाताओं को लंबे समय से इसका इंतजार था, ऐसे में त्योहारों से पहले यह उनके लिए बड़ा तोहफा है। नई दिल्ली में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 (PM Kisan Samman Sammelan 2022) नामक दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान अन्नदाताओं को यह खुशखबरी दी गई। इस सरकारी स्कीम की पात्रता और किस्त से लेकर इसके नियम और लाभार्थी सूची तक, यहां जानें इससे जुड़ी हर छोटी- बड़ी जानकारी।
PM Kisan Yojana Payment LIVE: Check Your Name and Status here
OCT 17, 2022 23:58 IST
किसानों को योजना के तहत साल में मिलते हैं 6,000 रुपए
किसानों को मोदी सरकार की ओर से हर चार महीने में 2,000 रुपए की तीन समान किस्तों में सालाना 6,000 रुपए प्रदान किए जाते हैं। साल की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी अगस्त से नवंबर और तीसरी सितंबर से नवंबर के बीच दी जाती है।
OCT 17, 2022 23:03 IST
कृषि के आधुनिकीकरण के उपाय किए जा रहे हैं- पीएम मोदी
किसानों और कृषि स्टार्टअप्स की सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि कृषि के आधुनिकीकरण के उपाय किए जा रहे हैं और किसान समृद्धि केंद्र इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाएंगे।
OCT 17, 2022 22:46 IST
किसानों के खातों में 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक हुए ट्रांसफर- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि किसानों के खातों में 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक ट्रांसफर किए गए हैं और इससे उन्हें इनपुट लागत के प्रबंधन में मदद मिली है।
OCT 17, 2022 22:19 IST
लिस्ट में नहीं है नाम तो ये करें किसान
अगर पीएम किसान योजना की 11वीं लिस्ट में आपका नाम था, लेकिन इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप सरकारी ईमेल आईडी पर भी अपनी शिकात दर्ज करा सकते हैं।हेल्पलाइन नंबर: 011-24300606, 155261ईमेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in , pmkisan-funds@gov.inटोल-फ्री नंबर: 1800-115-526
OCT 17, 2022 21:35 IST
2014 से पहले यूरिया की कालाबाजारी होती थी- पीएम मोदी
पीएम किसान सम्मान सम्मलेन के उद्घाटन अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले यूरिया की कालाबाजारी होती थी, किसानों पर लाठियां बरसाई जाती थी। हमने यूरिया की शत प्रतिशत नीम कोटिंग करके उसकी कालाबाजारी रोकी है।
OCT 17, 2022 20:52 IST
इसी साल मई महीने में जारी हुई थी योजना की 11वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर इसी साल मई महीने में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त के रूप में 21,000 करोड़ रुपए जारी किए थे।
OCT 17, 2022 20:06 IST
योजना को हुए आठ साल
देश में मझोले और छोटे किसानों की मदद के लिए शुरू की गई इस योजना को आठ साल हो चुके हैं और देश में करोड़ों किसान इसका लाभ प्राप्त कर चुके हैं। केंद्र सरकार ने 24 फरवरी 2019 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।
OCT 17, 2022 19:38 IST
24 फरवरी 2019 को हुई थी योजना की शुरुआत
केंद्र सरकार ने 24 फरवरी 2019 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6,000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है। यह प्रत्येक चार माह में 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में देय होता है। फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है।
OCT 17, 2022 18:10 IST
कैसे चेक करें आपको अगली किस्त मिलेगी या नहीं?
अगली किस्त का स्टेटस जानने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं और होमपेज पर Farmers Corner में Beneficiary List पर क्लिक करें। इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव दर्ज करें और Get Report पर क्लिक कर दें। इस प्रोसेस के बाद आपको पता चल जाएगा कि आपका नाम पीएम किसान लाभार्थी लिस्ट में है या नहीं।
OCT 17, 2022 17:45 IST
कब मिली थी पिछली किस्त?
मोदी सरकार ने किसानों को इस साल 31 मई को पीएम किसान योजना की पिछली किस्त यानी 11वीं किस्त का लाभ दिया था। तब प्रधानमंत्री ने 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को 21,000 करोड़ से भी ज्यादा की राशि ट्रांसफर की थी।
OCT 17, 2022 16:49 IST
ये है टोल फ्री नंबर
अगर किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत कोई परेशानी होती है, तो इसके लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया हुआ है। पीएम-किसान का हेल्पलाइन नंबर 011-24300606,155261 है। इसका टोल फ्री नंबर: 1800-115-526 है।
OCT 17, 2022 16:12 IST
किसानों को मिलेगी हर जानकारी
मालूम हो कि पीएम किसान समृद्धि केंद्रों के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि इन केंद्रों में ना सिर्फ खाद, बल्कि बीज और उपकरण भी मिलेंगे। साथ ही मिट्टी की भी जांच हो सकेगी। किसानों को हर तरह की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। सोमवार को कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया भी शामिल थे।
OCT 17, 2022 15:28 IST
एग्री स्टार्टअप
एक राष्ट्र एक उर्वरक के तहत 'भारत यूरिया बैग्स' भी पेश किए जाएंगे। देश में फर्टिलाइजर्स की 3.30 लाख से ज्यादा रिटेल दुकानों को चरणबद्ध तरीके से प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों में परिवर्तित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आज प्रधानमंत्री ने 'एग्री स्टार्टअप’ सम्मेलन का भी उद्घाटन किया। साथ ही एक ई-पत्रिका 'इंडियन एज' का विमोचन भी किया गया।
OCT 17, 2022 14:48 IST
आत्मनिर्भर बनने पर देना होगा जोर
देश के आयात के खर्च को कम करने के लिए और आत्मनिर्भर बनने के लिए हमें संकल्प करना ही होगा। दूसरे देशों पर कच्चे तेल की निर्भरता को कम करने के लिए बायो फ्यूल एथनॉल पर काम चल रहा है। इससे किसान जुड़े हैं। खाने के तेल की आत्मनिर्भरता के लिए हमने मिशन पाल्म ऑयल भी शुरू किया है।
OCT 17, 2022 14:02 IST
दुनियाभर में होगी हमारे मोटे अनाज की चर्चा: पीएम मोदी
देश में किसानों को 22 करोड़ सॉयल हेल्थ कार्ड दिए जा चुके हैं ताकि उन्हें मिट्टी की सेहत की सही जानकारी मिले। पिछले 7 से 8 सालों में 1700 से ज्यादा तरह के ऐसे बीज किसानों को उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे अपना मक्सद पूरा कर सकें। बीजों की गुणवत्ता बाढ़ाने के लिए देश में हब बनाए जा रहे हैं।
OCT 17, 2022 13:42 IST
OCT 17, 2022 13:32 IST
खेती में नई व्यवस्थाओं का निर्माण
85 फीसदी किसान छोटे हैं। इके पास ज्यादा जमीन नहीं है। समय के साथ जब परिवार बढ़ता है, तो जमीन और छोटे- छोटे टुकड़ों में विभाजित हो जाती है। किसान अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कई परेशानियां झेलता है। ऐसे में खेती की पैदावर को बढ़ाने के लिए, अच्छी उपज के लिए हमें खेती में नई व्यवस्थाओं का निर्माण करना ही होगा।
OCT 17, 2022 13:19 IST
OCT 17, 2022 13:05 IST
किसानों को मिलेगी बेहतर खाद
वन नेशन, वन फर्टिलाइजर से किसानों को बेहतर खाद उपलब्ध होगी। अब हिंदुस्तान के किसी भी कोने में जाइए, अब एक ही ब्रांड और एक ही क्वालिटी के यूरिया की बिक्री होगी। ये ब्रांड है 'भारत' अब फर्टिलाइजर के नाम पर होने वाली मारामारी खत्म होगी और साथ ही इसकी कीमत में भी कमी आएगी।
OCT 17, 2022 12:51 IST
वन नेशन, वन फर्टिलाइजर
आज वन नेशन, वन फर्टिलाइजर (One Nation One Fertilizer) के रूप में किसानों को सस्ती और क्वालिटी वाली खाद भारत ब्रांड के तहत उपलब्ध कराने की योजना है। 2014 से पहले फर्टिलाइजर सेक्टर में बड़े संकट थे। यूरिया की कालाबाजारी होती थी, किसानों का हक छीना जाता था और बदले में उन्हें लाठियां झेलनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि हमारे किसान भाई- बहन 2014 से पहले के वोदिन कभी नहीं भूल सकते।
