बिजनेस

PM Kisan: पीएम किसान की बेनेफिशियरी लिस्ट में है नाम फिर भी रुक सकती है किश्त, तुरंत निपटाएं ये काम

PM Kisan 14th Installment: पीएम किसान योजना का फायदा लेने के लिए e-KYC भी जरूरी है। आप पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर OTP की मदद से e-KYC कर सकते हैं। इसके लिए आप कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की भी मदद ले सकते हैं।

Image

आने वाली है पीएम किसान की 14वीं किश्त

KEY HIGHLIGHTS
  • आने वाली है पीएम किसान की 14वीं किश्त
  • उससे पहले करा लें e-KYC
  • बैंक खाता और आधार लिंक होना जरूरी

PM Kisan 14th Installment: 4 दिन बाद करोड़ों किसानों को पीएम किसान (PM Kisan) की 14वीं किश्त का पैसा मिलने वाला है। 28 जुलाई को योजना की 14वीं किश्त के 2000 रु लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में आ जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 28 जुलाई को राजस्थान के नागौर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और उसी कार्यक्राम में पीएम किसान योजना की 14वीं किश्त का पैसा ट्रांसफर करेंगे।

आपको पीएम किसान योजना की 14वीं किश्त मिलेगी या नहीं, इसके लिए आप बेनेफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। पर ध्यान रहे कि बेनेफिशियरी लिस्ट में नाम होने के बावजूद भी आपकी किश्त का पैसा अटक सकता है। आगे जानिए ऐसा क्यों है।

नाम हो एक दम करेक्ट

ध्यान रहे कि आपका नाम बेनेफिशियरी लिस्ट में सही दर्ज हो। किसी भी तरह की गलती होने पर आपकी किश्त रुक सकती है। कुछ जगहों पर आपका एक करेक्ट होना चाहिए, जिनमें अकाउंट, एप्लीकेशन और आधार कार्ड शामिल हैं। सुनिश्चित करें कि किसी भी तरह की कोई स्पेलिंग मिस्टेक न हो। अगर किसी भी तरह की कोई गलती है तो समय रहते उसे दुरुस्त कर लें।

e-KYC भी जरूरी

पीएम किसान योजना का फायदा लेने के लिए e-KYC भी जरूरी है। आप पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर OTP की मदद से e-KYC कर सकते हैं। इसके लिए आप कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की भी मदद ले सकते हैं।

NPCI से अकाउंट कराएं लिंक

आपका बैंक अकाउंट NPCI से भी लिंक होना जरूरी है। अगर ऐसा न हुआ तो 14वीं किश्त का पैसा रुक सकता है।

बैंक खाते से लिंक हो आधार

पीएम किसान योजना का पैसा उस स्थिति में भी नहीं मिलेगा, यदि आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है। दरअसल आधार अगर अकाउंट से लिंक हो तो किसानों की डिटेल सरकार को प्राप्त हो जाती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article