आज का प्लैटिनम का रेट 4 मार्च 2026: फिर लुढ़की कीमत, जानें पटना, दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

प्लैटिनम कीमत आज की, Platinum Price Today (4 March 2026),भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम/10 ग्राम के भाव: सोने और चांदी की तरह अब प्लैटिनम ज्वेलरी की डिमांड भी होने लगी है। प्लैटिनम की कीमतें भी देश-दुनिया की परिस्थितियों से प्रभावित होती हैं। ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच अगर आप प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर देख लें।

आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Price Today (4 March 2026) : सोना और चांदी की तरह अब प्लैटिनम ज्वेलरी महिलाओं की पसंद बन गई हैं। इस वजह से इसकी कीमतों पर लोगों की नजर बनी रही है। ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध का असर इनकी कीमतों पर पड़ा है। युद्ध की वजह से भारतीय सर्राफा बाजार में प्लैटिनम की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। देश में आज प्लैटिनम की कीमतों में गिरावट हुई है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज प्लैटिनम का भाव 6,310 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जिसमें 456 रुपये की कमी हुई है। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 63,100 रुपये हो गई, जिसमें 4,560 रुपये की गिरावट हुई। पिछले कारोबारी दिन प्लैटिनम का भाव 6,766 रुपये प्रति ग्राम थी। वहीं, 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 67,660 रुपये थी। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक 72805 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक घटकर 68,575 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम में बाजार बंद होने तक थोड़ा घटकर 70,812 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कीमतों में यह उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख, डॉलर की मजबूती या कमजोरी और मांग-आपूर्ति पर निर्भर करता है। लगातार कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच निवेशकों के लिए यह समय सतर्कता से कदम उठाने का है। आगे अपने शहर के ताजा रेट जानने के लिए स्थानीय बाजार भाव जान लें।

Platinum Price Today, Today Platinum Price, platinum price, Platinum Ka Bhav Aaj Ka (7)

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत100 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹6,310₹63,100₹6,31,000
मुंबई₹6,310₹63,100₹6,31,000
कोलकाता₹6,310₹63,100₹6,31,000
चेन्नई₹6,310₹63,100₹6,31,000
पटना₹6,310₹63,100₹6,31,000
लखनऊ₹6,310₹63,100₹6,31,000
मेरठ₹6,310₹63,100₹6,31,000
कानपुर₹6,310₹63,100₹6,31,000
अयोध्या₹6,310₹63,100₹6,31,000
गाजियाबाद₹6,310₹63,100₹6,31,000
नोएडा₹6,310₹63,100₹6,31,000
गुरुग्राम₹6,310₹63,100₹6,31,000
चंडीगढ़₹6,310₹63,100₹6,31,000
जयपुर₹6,310₹63,100₹6,31,000
लुधियाना₹6,310₹63,100₹6,31,000
गुवाहाटी₹6,310₹63,100₹6,31,000
इंदौर₹6,310₹63,100₹6,31,000
पुणे₹6,310₹63,100₹6,31,000
अहमदाबाद₹6,310₹63,100₹6,31,000
वडोदरा₹6,310₹63,100₹6,31,000
सूरत₹6,310₹63,100₹6,31,000
नागपुर₹6,310₹63,100₹6,31,000
नासिक₹6,310₹63,100₹6,31,000
बैंगलोर₹6,310₹63,100₹6,31,000
भुवनेश्वर₹6,310₹63,100₹6,31,000
कटक₹6,310₹63,100₹6,31,000
केरल₹6,310₹63,100₹6,31,000
रायपुर₹6,310₹63,100₹6,31,000
हैदराबाद₹6,310₹63,100₹6,31,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

सगाई और शादी की अंगूठियों में प्लैटिनम की बढ़ती लोकप्रियता

आज के समय में सगाई और शादी की अंगूठियों के लिए प्लैटिनम एक पसंदीदा विकल्प बनता जा रहा है। विशेष रूप से महिलाओं की एंगेजमेंट रिंग्स और महिला-पुरुष दोनों की वेडिंग रिंग्स में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। प्लैटिनम बेहद मजबूत और टिकाऊ धातु है, जो रोजाना पहनने के बावजूद अपनी चमक और गुणवत्ता बनाए रखती है। इसकी प्राकृतिक सफेद आभा समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, जिससे यह डेली वियर ज्वेलरी के लिए आदर्श माना जाता है। इसके अलावा, इसकी उच्च शुद्धता इसे हाइपोएलर्जेनिक बनाती है, जो संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए भी सुरक्षित विकल्प है।

End of Feed