बिजनेस

आज का प्लैटिनम का रेट 2 मार्च 2026: कीमतों में फिर बढ़ोतरी, जानें पटना, दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

प्लैटिनम कीमत आज की, Platinum Price Today (2 March 2026),भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम/10 ग्राम के भाव: सोने और चांदी की तरह अब प्लैटिनम ज्वेलरी की डिमांड बढ़ने लगी है। प्लैटिनम की कीमतें देश-दुनिया की परिस्थितियों से सीधे प्रभावित होती हैं। ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच अगर आप प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदने का मन बना लिए हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर देख लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Price Today (2 March 2026) : सोना और चांदी की तरह अब लोग प्लैटिनम ज्वेलरी की डिमांड करने लगे हैं। ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच इसकी कीमतों पर लोग नजर बनाए हुए हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में आज प्लैटिनम की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज प्लैटिनम का भाव 6,976 रुपये प्रति ग्राम हो गया, जो पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 63 रुपये की बढ़त दर्शाता है। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 69,760 रुपये पहुंच गई है। इसमें 630 रुपये की तेजी हुई है। पिछले दिन भारत में प्लैटिनम की कीमत 6,913 रुपये प्रति ग्राम पर बंद हुई थी। इसी तरह 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 69,130 रुपये तक पहुंच गई थी। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक प्लैटिनम की कीमत 72,310 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक बढ़कर 73,652 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। लेकिन शाम को बाजार बंद होने तक थोड़ा घटकर 72805 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। कीमतों में यह उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख, डॉलर की मजबूती या कमजोरी और मांग-आपूर्ति पर निर्भर करता है। लगातार कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच निवेशकों के लिए यह समय सतर्कता से कदम उठाने का है। आगे अपने शहर के ताजा रेट जानने के लिए स्थानीय बाजार भाव जान लें।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत100 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹6,976₹69,760₹6,97,600
मुंबई₹6,976₹69,760₹6,97,600
कोलकाता₹6,976₹69,760₹6,97,600
चेन्नई₹6,976₹69,760₹6,97,600
पटना₹6,976₹69,760₹6,97,600
लखनऊ₹6,976₹69,760₹6,97,600
मेरठ₹6,976₹69,760₹6,97,600
कानपुर₹6,976₹69,760₹6,97,600
अयोध्या₹6,976₹69,760₹6,97,600
गाजियाबाद₹6,976₹69,760₹6,97,600
नोएडा₹6,976₹69,760₹6,97,600
गुरुग्राम₹6,976₹69,760₹6,97,600
जयपुर₹6,976₹69,760₹6,97,600
लुधियाना₹6,976₹69,760₹6,97,600
गुवाहाटी₹6,976₹69,760₹6,97,600
इंदौर₹6,976₹69,760₹6,97,600
अहमदाबाद₹6,976₹69,760₹6,97,600
सूरत₹6,976₹69,760₹6,97,600
नासिक₹6,976₹69,760₹6,97,600
नागपुर₹6,976₹69,760₹6,97,600
पुणे₹6,976₹69,760₹6,97,600
चंडीगढ़₹6,976₹69,760₹6,97,600
बैंगलोर₹6,976₹69,760₹6,97,600
वडोदरा₹6,976₹69,760₹6,97,600
भुवनेश्वर₹6,976₹69,760₹6,97,600
कटक₹6,976₹69,760₹6,97,600
रायपुर₹6,976₹69,760₹6,97,600
हैदराबाद₹6,976₹69,760₹6,97,600
केरल₹6,976₹69,760₹6,97,600
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

सगाई और शादी की अंगूठियों में प्लैटिनम का बढ़ता चलन

आज के समय में सगाई और शादी की अंगूठियों के लिए प्लैटिनम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। खासतौर पर महिलाओं की एंगेजमेंट रिंग्स और महिला-पुरुष दोनों की वेडिंग रिंग्स में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। प्लैटिनम बेहद मजबूत और टिकाऊ धातु है, जो रोज़ाना पहनने पर भी अपनी चमक और गुणवत्ता बनाए रखता है। इसकी प्राकृतिक सफेद आभा समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, जिससे यह डेली वियर ज्वेलरी के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प बन जाता है। साथ ही, इसकी उच्च शुद्धता इसे हाइपोएलर्जेनिक बनाती है, जो संवेदनशील त्वचा के लिए भी सुरक्षित है।

अन्य आभूषणों में सीमित उपयोग

हालांकि प्लैटिनम की कीमत अपेक्षाकृत अधिक होती है और यह अन्य धातुओं की तुलना में भारी भी होता है। यही वजह है कि झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका उपयोग कम देखने को मिलता है। फैशन रिंग्स में कभी-कभी प्लैटिनम का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में सोना और चांदी अभी भी आगे हैं।

सही धातु का चयन क्यों जरूरी

ज्वेलरी खरीदते समय विभिन्न धातुओं के गुणों को समझना बेहद महत्वपूर्ण है। सोना, चांदी और प्लैटिनम तीनों की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है, जबकि सोना पारंपरिक महत्व के साथ निवेश के रूप में भी पसंद किया जाता है। यदि आप अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर निर्णय लेते हैं, तो आपकी खरीद अधिक समझदारी भरी हो सकती है। विशेष रूप से कीमतों में गिरावट के दौरान प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदना एक अच्छा और लाभकारी अवसर साबित हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article