आज का प्लैटिनम का रेट 12 February 2026: लुढ़की कीमत, जानें पटना, दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम
- Authored by: रामानुज सिंह
- Updated Feb 12, 2026, 05:48 PM IST
प्लैटिनम कीमतआज की, Platinum Price Today (12 February 2026),भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम/10 ग्राम के भाव: भारतीय महिलाओं के बीच गहनों के लिए सोने-चांदी की तरह प्लैटिनम भी काफी लोकप्रिय है। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया की परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। प्लैटिनम के गहने (Platinum jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में ताजा रेट क्या हैं।
प्लैटिनम का ताजा रेट जानिए
आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Price Today (12 February 2026): सोना और चांदी की तरह प्लैटिनम भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय मेटल है, जिससे गहने बनाए जाते हैं। यही वजह है कि इसकी कीमतों पर निवेशकों और ग्राहकों की नजर बनी रहती है। हम आपको इसके दामों में होने वाले उतार-चढ़ाव की ताजा जानकारी दे रहे हैं। आमतौर पर प्लैटिनम की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, मांग और आर्थिक हालात के अनुसार बदलती रहती हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार सुबह तक प्लैटिनम का भाव 69,287 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक घटकर 67,381 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 68483 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यानी आज 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत में 804 रुपये की कीमतों में गिरावट हुई।
उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज भारत में प्लैटिनम की कीमतों में गिरावट हुई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार प्लैटिनम का भाव 6,173 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 61,730 रुपये पहुंच गई है। कीमतों में कमी देखी गई है, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों को थोड़ी राहत मिली है। प्रति ग्राम कीमत में 51 रुपये की गिरावट आई है, जबकि 10 ग्राम पर 510 रुपये की हुई है। कल 6,224 रुपये प्रति ग्राम और 62,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह कीमत बाजार की मांग और आपूर्ति के अनुसार बदलती रहती है। सोने और चांदी की तरह प्लेटिनम भी एक कीमती धातु है, लेकिन इसकी खास बात यह है कि यह बहुत मजबूत, टिकाऊ और चमकदार होती है। यही कारण है कि लोग इसे खास मौकों के लिए पसंद करते हैं। नीचे जानिए आपके शहर में ताजा भाव क्या है।
भारत के बड़े शहरों में आज प्लैटिनम रेट
| शहर | 1 ग्राम की कीमत | 10 ग्राम की कीमत | 100 ग्राम की कीमत |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| मुंबई | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| कोलकाता | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| चेन्नई | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| पटना | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| लखनऊ | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| कानपुर | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| मेरठ | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| गाजियाबाद | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| नोएडा | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| चंडीगढ़ | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| गुरुग्राम | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| जयपुर | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| लुधियाना | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| गुवाहाटी | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| इंदौर | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| अहमदाबाद | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| सूरत | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| पुणे | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| नागपुर | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| नासिक | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| बैंगलोर | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| अयोध्या | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| वडोदरा | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| भुवनेश्वर | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| कटक | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| केरल | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| रायपुर | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
| हैदराबाद | ₹6,173 | ₹61,730 | ₹6,17,300 |
सगाई और शादी की अंगूठियों में पसंद
प्लैटिनम का उपयोग सबसे अधिक महिलाओं की एंगेजमेंट रिंग और शादी की अंगूठियों में किया जाता है। आजकल पुरुषों की वेडिंग रिंग भी प्लेटिनम में बनाई जाती है। इसकी सफेद और प्राकृतिक चमक लंबे समय तक बनी रहती है, इसलिए यह जीवनभर के रिश्ते का प्रतीक मानी जाती है। प्लेटिनम आसानी से खराब नहीं होता और समय के साथ अपनी मजबूती बनाए रखता है, इसलिए शादी जैसी खास यादों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।
ड्रेस रिंग और अन्य ज्वेलरी में उपयोग
ड्रेस रिंग यानी फैशन रिंग बनाने में भी प्लैटिनम का उपयोग किया जाता है। हालांकि, प्लेटिनम का इस्तेमाल आमतौर पर झुमके, कंगन पेंडेंट या कफलिंक बनाने में ज्यादा नहीं होता। इसका कारण यह है कि प्लेटिनम सोने की तुलना में महंगा और भारी होता है। इसलिए इसे ज्यादातर खास और सीमित ज्वेलरी पीस में इस्तेमाल किया जाता है, जहां मजबूती और प्रीमियम लुक की जरूरत होती है।
अन्य धातुओं से अलग पहचान
ज्वेलरी बनाने में सोना, चांदी, व्हाइट गोल्ड और रोज गोल्ड जैसी कई धातुएं इस्तेमाल होती हैं। लेकिन प्लेटिनम इन सबसे अलग है। यह प्राकृतिक रूप से सफेद होता है, जबकि व्हाइट गोल्ड को सफेद बनाने के लिए अलग परत चढ़ाई जाती है। प्लेटिनम एलर्जी कम करता है, इसलिए संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए यह बेहतर विकल्प है। इसकी मजबूती के कारण इसमें जड़े हीरे और अन्य कीमती पत्थर सुरक्षित रहते हैं।
समझदारी से करें ज्वेलरी की खरीदारी
अगर आप ज्वेलरी खरीदने का सोच रहे हैं, तो अलग-अलग धातुओं के बारे में जानकारी होना जरूरी है। उनकी कीमत, मजबूती, चमक और देखभाल के तरीके अलग होते हैं। प्लैटिनम थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन इसकी टिकाऊपन और शुद्धता इसे खास बनाती है। सही जानकारी के साथ आप अपने बजट और जरूरत के अनुसार बेहतर और समझदारी भरा फैसला ले सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
