बिजनेस

आज का प्लैटिनम का रेट 5 मार्च 2026: फिर बदले भाव, बढ़े या घटे, जानें पटना, दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

प्लैटिनम कीमत आज की, Platinum Price Today 5 March 2026, भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम/10 ग्राम के भाव: सोने और चांदी की तरह अब प्लैटिनम ज्वेलरी पर लोगों का ध्यान आकर्षित होने लगा है। प्लैटिनम की कीमतें भी देश-दुनिया की परिस्थितियों से प्रभावित होती हैं। चल रहे ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच अगर आप प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर देख लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 5 March 2026 : सोना और चांदी की तरह अब प्लैटिनम ज्वेलरी की भी डिमांड होने लगी है। इस वजह से इसकी कीमतों पर लोगों की नजर है। ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध का असर इनकी कीमतों पर भी पड़ा है। युद्ध की वजह से भारतीय सर्राफा बाजार में प्लैटिनम की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। आज भारत में प्लेटिनम की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रति ग्राम प्लेटिनम की कीमत बढ़कर अब 6,399 रुपये हो गई है, जो पहले से 89 रुपये अधिक है। वहीं 10 ग्राम प्लेटिनम की कीमत 63,990 रुपये पहुंच गई है, जो पहले से 890 रुपये ज्यादा है। पिछले दिन प्लैटिनम का भाव 6,310 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया था, वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 63,100 रुपये हो गई थी। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक 70,812 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 68,962 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गय़ा। शाम को बाजार बंद होने तक 69,690 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कीमतों में यह उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख, डॉलर की मजबूती या कमजोरी और मांग-आपूर्ति पर निर्भर करता है। लगातार कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच निवेशकों के लिए यह समय सतर्कता रहने का है। आगे अपने शहर के ताजा रेट जान लें।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत100 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹6,399₹63,990₹6,39,900
मुंबई₹6,399₹63,990₹6,39,900
पटना₹6,399₹63,990₹6,39,900
कोलकाता₹6,399₹63,990₹6,39,900
चेन्नई₹6,399₹63,990₹6,39,900
लखनऊ₹6,399₹63,990₹6,39,900
मेरठ₹6,399₹63,990₹6,39,900
अयोध्या₹6,399₹63,990₹6,39,900
कानपुर₹6,399₹63,990₹6,39,900
गाजियाबाद₹6,399₹63,990₹6,39,900
नोएडा₹6,399₹63,990₹6,39,900
गुरुग्राम₹6,399₹63,990₹6,39,900
चंडीगढ़₹6,399₹63,990₹6,39,900
जयपुर₹6,399₹63,990₹6,39,900
अहमदाबाद₹6,399₹63,990₹6,39,900
पुणे₹6,399₹63,990₹6,39,900
लुधियाना₹6,399₹63,990₹6,39,900
गुवाहाटी₹6,399₹63,990₹6,39,900
इंदौर₹6,399₹63,990₹6,39,900
सूरत₹6,399₹63,990₹6,39,900
नागपुर₹6,399₹63,990₹6,39,900
नासिक₹6,399₹63,990₹6,39,900
बैंगलोर₹6,399₹63,990₹6,39,900
वडोदरा₹6,399₹63,990₹6,39,900
भुवनेश्वर₹6,399₹63,990₹6,39,900
कटक₹6,399₹63,990₹6,39,900
केरल₹6,399₹63,990₹6,39,900
रायपुर₹6,399₹63,990₹6,39,900
हैदराबाद₹6,399₹63,990₹6,39,900
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

सगाई और शादी की अंगूठियों में प्लैटिनम का बढ़ता आकर्षण

वर्तमान समय में सगाई और शादी की अंगूठियों के लिए प्लैटिनम तेजी से लोकप्रिय विकल्प बनकर उभर रहा है। खासकर महिलाओं की एंगेजमेंट रिंग्स और महिला-पुरुष दोनों की वेडिंग रिंग्स में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। प्लैटिनम एक अत्यंत मजबूत और टिकाऊ धातु है, जो रोजाना पहनने पर भी अपनी चमक और गुणवत्ता बनाए रखती है। इसकी प्राकृतिक सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, जिससे यह डेली वियर ज्वेलरी के लिए एक आदर्श चुनाव माना जाता है। साथ ही, इसकी उच्च शुद्धता इसे हाइपोएलर्जेनिक बनाती है, जो संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए सुरक्षित और आरामदायक विकल्प है।

अन्य आभूषणों में सीमित उपयोग

हालांकि प्लैटिनम की कीमत अन्य धातुओं की तुलना में अधिक होती है और यह अपेक्षाकृत भारी भी होता है। इसी वजह से झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका इस्तेमाल कम देखा जाता है। फैशन रिंग्स में कभी-कभी प्लैटिनम का प्रयोग किया जाता है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में सोना और चांदी अभी भी आगे हैं।

सही धातु का चयन क्यों है जरूरी

आभूषण खरीदते समय अलग-अलग धातुओं की विशेषताओं को समझना बहुत महत्वपूर्ण है। सोना, चांदी और प्लैटिनम तीनों की अपनी-अपनी खूबियां और लाभ हैं। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है, जबकि सोना पारंपरिक महत्व के साथ-साथ निवेश के रूप में भी पसंद किया जाता है। यदि आप अपनी जरूरतों, बजट और बाजार की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर फैसला लेते हैं, तो आपकी खरीद अधिक समझदारी भरी साबित होगी। खासतौर पर जब कीमतों में गिरावट हो, तब प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदना एक लाभकारी और उपयुक्त अवसर हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article