Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 12 April 2026: अमेरिका-ईरान में युद्ध विराम के बीच प्लैटिनम की कीमतों में बदलाव जारी है। भारत में प्लैटिनम की कीमतों (Platinum rate today) में बढ़ोतरी देखने को मिली रही है। ताजा जानकारी के अनुसार प्लैटिनम का भाव 61,480 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें प्रति 10 ग्राम पर 1,420 रुपये बढ़ोतरी हुई। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत शुक्रवार सुबह को बाजार बंद होने तक 65770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। कीमतों में यह तेजी बाजार की अस्थिरता और वैश्विक मांग के चलते देखी जा रही है। निवेशकों के लिए यह बदलाव अहम है, क्योंकि कीमती धातुओं के दाम लगातार बदलते रहते हैं। आने वाले समय में भी प्लैटिनम की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसलिए निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति को समझना जरूरी है। यदि आप प्लैटिनम के गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले इसके ताजा दाम जरूर जांच लें।
प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए
भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम में)
| शहर | 1 ग्राम की कीमत | 10 ग्राम की कीमत |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹6,148 | ₹61,480 |
| मुंबई | ₹6,148 | ₹61,480 |
| कोलकाता | ₹6,148 | ₹61,480 |
| चेन्नई | ₹6,148 | ₹61,480 |
| पटना | ₹6,148 | ₹61,480 |
| लखनऊ | ₹6,148 | ₹61,480 |
| मेरठ | ₹6,148 | ₹61,480 |
| अयोध्या | ₹6,148 | ₹61,480 |
| कानपुर | ₹6,148 | ₹61,480 |
| गाजियाबाद | ₹6,148 | ₹61,480 |
| नोएडा | ₹6,148 | ₹61,480 |
| गुरुग्राम | ₹6,148 | ₹61,480 |
| चंडीगढ़ | ₹6,148 | ₹61,480 |
| जयपुर | ₹6,148 | ₹61,480 |
| लुधियाना | ₹6,148 | ₹61,480 |
| गुवाहाटी | ₹6,148 | ₹61,480 |
| इंदौर | ₹6,148 | ₹61,480 |
| अहमदाबाद | ₹6,148 | ₹61,480 |
| वडोदरा | ₹6,148 | ₹61,480 |
| सूरत | ₹6,148 | ₹61,480 |
| पुणे | ₹6,148 | ₹61,480 |
| नागपुर | ₹6,148 | ₹61,480 |
| नासिक | ₹6,148 | ₹61,480 |
| बैंगलोर | ₹6,148 | ₹61,480 |
| भुवनेश्वर | ₹6,148 | ₹61,480 |
| कटक | ₹6,148 | ₹61,480 |
| केरल | ₹6,148 | ₹61,480 |
| रायपुर | ₹6,148 | ₹61,480 |
| हैदराबाद | ₹6,148 | ₹61,480 |
गेजमेंट और वेडिंग रिंग्स में बढ़ती पसंद
एंगेजमेंट और शादी की अंगूठियों के लिए प्लैटिनम की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसकी प्रमुख वजह इसकी मजबूती और लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता है। प्लैटिनम अपनी प्राकृतिक चमक को वर्षों तक बनाए रखता है और रोज़ाना इस्तेमाल के बावजूद आसानी से खराब नहीं होता। इसकी सफेद चमक फीकी नहीं पड़ती, इसलिए यह डेली वियर के लिए एक शानदार विकल्प माना जाता है।
अन्य ज्वेलरी में सीमित इस्तेमाल
दूसरी ओर, बाकी ज्वेलरी में प्लैटिनम का उपयोग अभी भी कम ही देखने को मिलता है। इसकी अधिक कीमत और भारीपन के कारण झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका इस्तेमाल सीमित रहता है। हालांकि फैशन रिंग्स में इसकी मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है, फिर भी सोना और चांदी अभी भी ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
तीनों धातुओं की अलग खासियत
प्लैटिनम, सोना और चांदी तीनों की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है। सोना पारंपरिक महत्व के साथ-साथ निवेश के लिहाज से भी लोकप्रिय है, जबकि चांदी किफायती होने के कारण कई डिजाइनों में आसानी से उपलब्ध होती है।
ज्वेलरी खरीदते समय क्या रखें ध्यान
आभूषण खरीदते समय अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी है। खासकर जब कीमतें अपेक्षाकृत कम हों, उस समय प्लैटिनम खरीदना एक समझदारी भरा विकल्प हो सकता है।
