बिजनेस

प्लैटिनम का भाव आज का 12 अप्रैल 2026: क्या है ताजा रेट, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Platinum Price Today in India (प्लैटिनम भाव आज का, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 12 April 2026: अमेरिका-ईरान में युद्ध विराम के बाद प्लैटिनम की कीमतों में तेजी से बदलाव हो रहे हैं।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 12 April 2026: अमेरिका-ईरान में युद्ध विराम के बीच प्लैटिनम की कीमतों में बदलाव जारी है। भारत में प्लैटिनम की कीमतों (Platinum rate today) में बढ़ोतरी देखने को मिली रही है। ताजा जानकारी के अनुसार प्लैटिनम का भाव 61,480 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें प्रति 10 ग्राम पर 1,420 रुपये बढ़ोतरी हुई। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत शुक्रवार सुबह को बाजार बंद होने तक 65770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। कीमतों में यह तेजी बाजार की अस्थिरता और वैश्विक मांग के चलते देखी जा रही है। निवेशकों के लिए यह बदलाव अहम है, क्योंकि कीमती धातुओं के दाम लगातार बदलते रहते हैं। आने वाले समय में भी प्लैटिनम की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसलिए निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति को समझना जरूरी है। यदि आप प्लैटिनम के गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले इसके ताजा दाम जरूर जांच लें।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹6,148₹61,480
मुंबई₹6,148₹61,480
कोलकाता₹6,148₹61,480
चेन्नई₹6,148₹61,480
पटना₹6,148₹61,480
लखनऊ₹6,148₹61,480
मेरठ₹6,148₹61,480
अयोध्या₹6,148₹61,480
कानपुर₹6,148₹61,480
गाजियाबाद₹6,148₹61,480
नोएडा₹6,148₹61,480
गुरुग्राम₹6,148₹61,480
चंडीगढ़₹6,148₹61,480
जयपुर₹6,148₹61,480
लुधियाना₹6,148₹61,480
गुवाहाटी₹6,148₹61,480
इंदौर₹6,148₹61,480
अहमदाबाद₹6,148₹61,480
वडोदरा₹6,148₹61,480
सूरत₹6,148₹61,480
पुणे₹6,148₹61,480
नागपुर₹6,148₹61,480
नासिक₹6,148₹61,480
बैंगलोर₹6,148₹61,480
भुवनेश्वर₹6,148₹61,480
कटक₹6,148₹61,480
केरल₹6,148₹61,480
रायपुर₹6,148₹61,480
हैदराबाद₹6,148₹61,480
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

गेजमेंट और वेडिंग रिंग्स में बढ़ती पसंद

एंगेजमेंट और शादी की अंगूठियों के लिए प्लैटिनम की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसकी प्रमुख वजह इसकी मजबूती और लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता है। प्लैटिनम अपनी प्राकृतिक चमक को वर्षों तक बनाए रखता है और रोज़ाना इस्तेमाल के बावजूद आसानी से खराब नहीं होता। इसकी सफेद चमक फीकी नहीं पड़ती, इसलिए यह डेली वियर के लिए एक शानदार विकल्प माना जाता है।

अन्य ज्वेलरी में सीमित इस्तेमाल

दूसरी ओर, बाकी ज्वेलरी में प्लैटिनम का उपयोग अभी भी कम ही देखने को मिलता है। इसकी अधिक कीमत और भारीपन के कारण झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका इस्तेमाल सीमित रहता है। हालांकि फैशन रिंग्स में इसकी मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है, फिर भी सोना और चांदी अभी भी ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

तीनों धातुओं की अलग खासियत

प्लैटिनम, सोना और चांदी तीनों की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है। सोना पारंपरिक महत्व के साथ-साथ निवेश के लिहाज से भी लोकप्रिय है, जबकि चांदी किफायती होने के कारण कई डिजाइनों में आसानी से उपलब्ध होती है।

ज्वेलरी खरीदते समय क्या रखें ध्यान

आभूषण खरीदते समय अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी है। खासकर जब कीमतें अपेक्षाकृत कम हों, उस समय प्लैटिनम खरीदना एक समझदारी भरा विकल्प हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article