बिजनेस

Platinum Industries IPO: प्लैटिनम इंडस्ट्रीज के शेयर 33 फीसदी प्रीमियम पर हुए लिस्ट, जानें कितने रुपये पर हुई लिस्टिंग

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 5, 2024, 10:45 AM IST

Platinum Industries IPO in Hindi: प्लैटिनम इंडस्ट्रीज के आईपीओ को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। खुदरा निवेशकों और गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) की मजबूत प्रतिक्रिया के कारण पहले दिन का इश्यू खुलने के पहले घंटे के भीतर ही पूरी तरह से बुक हो गया था।

Image

Platinum Industries IPO: प्लैटिनम इंडस्ट्रीज के शेयर 33 फीसदी प्रीमियम पर हुए लिस्ट, जानें कितने रुपये पर हुई लिस्टिंग

Platinum Industries IPO Listing: प्लैटिनम इंडस्ट्रीज की लिस्टिंग आज बढ़त के साथ हुई है। एनएसई पर, प्लैटिनम इंडस्ट्रीज का शेयर प्राइस ₹225 प्रति शेयर पर खुला, जो कि ₹ 171 के प्राइस बैंड से 31.58% अधिक है। बीएसई पर, प्लैटिनम इंडस्ट्रीज का शेयर प्राइस आज ₹228 प्रति शेयर पर खुला, जो प्राइस बैंड से 33.33% अधिक है। विशेषज्ञों ने प्लैटिनम इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत ₹245 से ₹259 प्रति शेयर के बीच शेयर के लिस्ट होने का अनुमान लगाया है।

प्लैटिनम इंडस्ट्रीज के आईपीओ को शुरुआती दिनों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खुदरा निवेशकों और गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) की मजबूत प्रतिक्रिया के कारण पहले दिन का इश्यू खुलने के पहले घंटे के भीतर ही पूरी तरह से बुक हो गया था।

प्लैटिनम इंडस्ट्रीज आईपीओ को अच्छा मिला था रिस्पॉन्स

BSE के आंकड़ों के अनुसार, तीसरे दिन प्लैटिनम इंडस्ट्रीज आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस (Platinum Industries IPO Subscribers Status) 99.03 गुना था। प्लैटिनम आईपीओ के खुदरा हिस्से को 50.99 गुना, एनआईआई हिस्से को 141.83 गुना और योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) हिस्से को 151 गुना बुक किया गया था।

प्लैटिनम इंडस्ट्रीज का आईपीओ (Platinum Industries IPO Date) मंगलवार, 27 फरवरी को बोली के लिए खुला और गुरुवार, 29 फरवरी को बंद हुआ। प्लैटिनम आईपीओ ने सोमवार, 26 फरवरी को एंकर निवेशकों से ₹ 70.59 करोड़ जुटाए।

प्लैटिनम इंडस्ट्रीज आईपीओ: किसके लिए था कितना हिस्सा

प्लैटिनम इंडस्ट्रीज आईपीओ का प्राइस बैंड( Platinum Industries IPO Band Price)₹10 के फेस वैल्यू पर प्रति इक्विटी शेयर ₹162 से ₹171 की सीमा में तय किया गया था। प्लैटिनम इंडस्ट्रीज आईपीओ का लॉट आकार 87 इक्विटी शेयर और उसके बाद 87 इक्विटी शेयरों के गुणकों में था।

इसने योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए सार्वजनिक निर्गम में 50% से अधिक शेयर आरक्षित नहीं किए हैं, गैर संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए 15% से कम नहीं, और खुदरा निवेशकों के लिए 35% से कम ऑफर आरक्षित नहीं है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article