Akshaya Tritiya का शुभ मुहूर्त कल (रविवार, 19 अप्रैल) को पड़ रहा है। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में देशभर में लोग सोने और चांदी की खरीदारी करते हैं। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें कभी कम नहीं होतीं यानी “अक्षय” रहती हैं। इसलिए लोग इसे घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए खरीदते हैं। ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए डिजिटल गोल्ड एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। इसमें काफी कम बजट में आप सोना आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल से खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि Paytm, PhonePe, JioFinance पर क्या मिल रहा खास ऑफर्स?
PhonePe पर ऑफर्स
आप PhonePe प्लेटफॉर्म पर MMTC-PAMP, SafeGold और Caratlane से 99.99% शुद्धता वाला 24K डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। यूजर्स पेमेंट के कई तरीकों, जैसे UPI, UPI Lite, क्रेडिट और डेबिट कार्ड, वॉलेट और गिफ्ट कार्ड से भी पेमेंट करना चुन सकते हैं। Amazon Pay ने डिजिटल गोल्ड की खरीद पर कैशबैक-आधारित ऑफर पेश किया हैं। Prime सदस्य 2% कैशबैक के हकदार हैं, जबकि गैर-Prime उपयोगकर्ता 1% कैशबैक पा सकते हैं।
Jio Finance पर ऑफर्स
Jio Finance ऐप पर अपने घर बैठे-बैठे 24 कैरेट शुद्ध सोना खरीद सकते हैं। Jio Gold के साथ SIP शुरू करके या बस 10 रुपये से शुरू होने वाले गोल्ड में निवेश करके का विकल्प मिलता है। साथ ही जब चाहें खरीदें और बेचें, और JioFinance के साथ गोल्ड ट्रेडिंग भी कर सकते हैं। Jio Finance ने 19 अप्रैल से 21 अप्रैल, 2026 तक एक सीमित समय का कैंपेन शुरू किया है। इसके तहत ग्राहकों को 2,000 रुपये या उससे ज्यादा का डिजिटल गोल्ड खरीदने पर 1% अतिरिक्त गोल्ड मिलेगा (हर एकमुश्त खरीद पर 1,000 रुपये तक का डिजिटल गोल्ड)।
Paytm Gold पर ऑफर्स
Paytm ने घोषणा की है कि उसकी Paytm Gold सर्विस के तहत अब 12,000 से ज्यादा पिन कोड में घर पर ही असली सोना डिलीवर किया जाएगा। कंपनी MMTC-PAMP के साथ मिलकर Paytm Gold देती है। MMTC-PAMP, भारत सरकार की कंपनी MMTC Ltd. और स्विट्ज़रलैंड की MKS PAMP SA का एक जॉइंट वेंचर है।
BharatPe पर भी मिल रहा ऑफर्स
BharatPe ने 14 अप्रैल से 19 अप्रैल तक चलने वाला एक हफ्ते का ‘अक्षय तृतीया गोल्ड महोत्सव’ कैंपेन शुरू किया है। इसके तहत ट्रांजैक्शन पर 10% तक का “गोल्डबैक” और साथ ही ₹1 लाख का जैकपॉट ऑफर दिया जा रहा है।
इन बातों का जरूर रखें ख्याल
1. ऑफर्स और कैशबैक का लालच समझदारी से देखें
कई प्लेटफॉर्म कैशबैक, बोनस गोल्ड, डिस्काउंट और रिवार्ड दे रहे हैं
सिर्फ ऑफर देखकर नहीं, प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता भी जांचें।
2. गेमिफाइड ऑफर्स से सावधान रहें
कुछ ऐप स्क्रैच कार्ड, जैकपॉट या गेमिंग रिवार्ड देते हैं
निवेश को गेम नहीं समझें, समझदारी से निर्णय लें।
3. प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता जरूर चेक करें
देखें कि गोल्ड असली (24K) है और फिजिकल गोल्ड से बैक्ड है
ट्रस्टेड प्लेटफॉर्म चुनना सबसे जरूरी है
