Pi Network ने जारी किया 100 बिलियन टोकन सप्लाई के साथ Pi टोकनोमिक्स, गलत तरीके से नहीं ले पाएंगे क्वॉइन

Pi Network की टोकन स्ट्रक्चर का एक सरल लक्ष्य होता है, जितनी जल्दी हो सके उतने पायनियर्स और Pi को Mainnet पर लाना और यह सुनिश्चित करना कि इस दौरान किसी को अनुचित लाभ न मिले। अब आप गलत तरीके Pi coins नहीं ले पाएंगे।

Pi Network का टोकन स्ट्रक्चर एक सरल लेकिन प्रभावशाली उद्देश्य के साथ तैयार किया गया है। अधिक से अधिक Pioneers (यूजर्स) और Pi टोकन को जितनी जल्दी हो सके Mainnet पर माइग्रेट कराना, और इस प्रक्रिया में यह सुनिश्चित करना कि किसी को भी अनुचित लाभ न मिले। Pi Network के मुताबिक हर टोकन का आवंटन, चाहे वह कम्युनिटी के रिवॉर्ड हों, टीम का रिजर्व हो या लिक्विडिटी पूल, तभी बढ़ता है जब कम्युनिटी मैननेट पर माइग्रेट करता है। इसका मतलब यह है कि अगर Pioneers अपने टोकन माइग्रेट नहीं करते, तो Core Team, फाउंडेशन या लिक्विडिटी पूल को भी अपनी हिस्सेदारी नहीं मिलती।

Pi Network price, Pi Network price India, Pi coins

Pi Network को लेकर आया नया अपडेट

Pi Network टोकन का आवंटन इस प्रकार है:-

  • 65% (65 बिलियन Pi) – कम्युनिटी के लिए माइनिंग रिवॉर्ड्स
  • 10% (10 बिलियन Pi) – फाउंडेशन के लिए
  • 5% (5 बिलियन Pi) – लिक्विडिटी जरुरतों के लिए
  • 20% (20 बिलियन Pi) – Core Team के लिए

End of Feed