Pi Network का टोकन स्ट्रक्चर एक सरल लेकिन प्रभावशाली उद्देश्य के साथ तैयार किया गया है। अधिक से अधिक Pioneers (यूजर्स) और Pi टोकन को जितनी जल्दी हो सके Mainnet पर माइग्रेट कराना, और इस प्रक्रिया में यह सुनिश्चित करना कि किसी को भी अनुचित लाभ न मिले। Pi Network के मुताबिक हर टोकन का आवंटन, चाहे वह कम्युनिटी के रिवॉर्ड हों, टीम का रिजर्व हो या लिक्विडिटी पूल, तभी बढ़ता है जब कम्युनिटी मैननेट पर माइग्रेट करता है। इसका मतलब यह है कि अगर Pioneers अपने टोकन माइग्रेट नहीं करते, तो Core Team, फाउंडेशन या लिक्विडिटी पूल को भी अपनी हिस्सेदारी नहीं मिलती।
Pi Network टोकन का आवंटन इस प्रकार है:-
- 65% (65 बिलियन Pi) – कम्युनिटी के लिए माइनिंग रिवॉर्ड्स
- 10% (10 बिलियन Pi) – फाउंडेशन के लिए
- 5% (5 बिलियन Pi) – लिक्विडिटी जरुरतों के लिए
- 20% (20 बिलियन Pi) – Core Team के लिए
यह एक ही बात पर निर्भर करता है कि कितनी तेजी से कम्युनिटी माइग्रेट कर रहा है। उदाहरण के लिए अगर केवल 30% माइनिंग रिवॉर्ड्स ही माइग्रेट हुए हैं, तो फाउंडेशन, टीम और लिक्विडिटी को भी केवल उतना ही प्रतिशत हिस्सा मिलेगा। हालांकि ब्लॉकचेन की प्रकृति के कारण सभी 100 बिलियन Pi टोकन जेनिसिस के समय ही तकनीकी रूप से मिंट हो चुके हैं, लेकिन जो टोकन वास्तव में उपयोग में हैं, उन्हें Effective Total Supply कहा जाता है। यह सप्लाई केवल तभी बढ़ती है जब Pioneers अपने टोकन मैननेट पर माइग्रेट करते हैं।
Effective Total Supply की गणना ऐसे होती है:-
कुल माइग्रेटेड रिवॉर्ड्स ÷ 65%
बाकी हिस्सों – फाउंडेशन, टीम, और लिक्विडिटी – की उपलब्धता भी इसी अनुपात से तय होती है।
यह मॉडल किसी को भी जल्दी टोकन बेचने या नेटवर्क को नुकसान पहुंचाने से रोकता है। Core Team अपने टोकन जल्दी नहीं बेच सकती, लिक्विडिटी जल्दबाजी में नहीं आ सकती और फाउंडेशन भी केवल समुदाय के साथ आगे बढ़ सकती है। Pi Network का यह टोकन मॉडल पूरी तरह से समानता, पारदर्शिता, और सामुदायिक विकास पर केंद्रित है। तेजी से माइग्रेशन का फायदा पूरे नेटवर्क को मिलता है। यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
Pi Network सभी वास्तविक, सत्यापित और ईमानदार पायनियर्स के लिए मेननेट माइग्रेशन को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए समर्पित है, जबकि नेटवर्क की सटीकता, सुरक्षा और अखंडता सुनिश्चित करता है। Pi के टोकनॉमिक्स को समुदाय से वास्तविक योगदान के साथ लॉन्ग टर्म नेटवर्क विकास को संरेखित करने के लिए डिजाइन किया गया है, यह सुनिश्चित करते हुए कि जारी करने का मॉडल निष्पक्ष, प्रगति-संचालित और वास्तविक भागीदारी पर आधारित है।
(डिस्क्लेमर: यहां क्रिप्टोक्ररेंसी Pi Network coin की जानकारी दी गई है, ना कि निवेश सलाह। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो एक्सपर्टस से संपर्क करें।)
