बिजनेस

Pi Network: Pi ने किया बड़ा बदलाव! अब बिना Mining के भी मिलेगा Pi Wallet; जानें कैसे

Pi Network ने KYC सत्यापित पायनियर्स और नए नॉन-यूज़र्स के लिए Mainnet Wallet Activation सुविधा शुरू की है। इस बदलाव से अब ज्यादा लोग Pi Blockchain Ecosystem से सीधे जुड़ सकेंगे। Banxa पहला थर्ड-पार्टी KYC प्रदाता बना है जिसने Pi के साथ इंटीग्रेशन किया है। यह कदम नेटवर्क को और समावेशी और सुलभ बनाता है।

Image

नए यूजर्स के लिए खुशखबरी! बिना माइनिंग भी अब Pi Blockchain में Entry संभव

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पूरी और आंशिक KYC वाले पायनियर्स अब सीधे Mainnet वॉलेट बना सकते हैं।
  • Banxa के जरिए नए नॉन-यूजर्स भी वॉलेट बनाकर Pi इकोसिस्टम से जुड़ सकते हैं।
  • Mainnet वॉलेट रखने वाले यूजर्स Pi ऐप्स, लोकल कॉमर्स और डोमेन नीलामी जैसे आयोजनों में भाग ले सकेंगे।

Pi Network Mainnet Wallet: Pi Network ने अपने Mainnet ecosystem को और अधिक समावेशी और सुलभ बनाते हुए एक बड़ा बदलाव किया है। अब KYC सत्यापित पायनियर्स, जिनमें पूरी तरह से और आंशिक रूप से सत्यापित यूज़र्स शामिल हैं, Mainnet वॉलेट सक्रिय कर सकेंगे और सीधे ब्लॉकचेन इकोसिस्टम का हिस्सा बन पाएंगे।

मेननेट वॉलेट एक्टिवेशन से लाखों यूजर्स को फायदा

हालांकि Mainnet माइग्रेशन की प्रक्रिया जारी है और समय ले रही है, Pi ने वॉलेट एक्सेस को माइग्रेशन से अलग करके पायनियर्स को सीधे अपने वॉलेट बनाने का विकल्प दे दिया है। इससे नेटवर्क की समावेशिता बढ़ेगी, जबकि नेटवर्क की सुरक्षा और KYC मानक भी बरकरार रहेंगे। अब योग्य पायनियर्स Pi Browser में Pi Wallet ऐप के ज़रिए इस फीचर का उपयोग कर सकते हैं।

Pi Network Mainnet Wallet

Pi Network ने KYC सत्यापित पायनियर्स और नए नॉन-यूजर्स के लिए Mainnet Wallet Activation सुविधा शुरू की है।

नए नॉन-यूजर्स के लिए भी आसान हुआ Pi में शामिल होना

अब पहली बार, नॉन-यूज़र्स भी थर्ड-पार्टी KYC सेवाओं के ज़रिए Mainnet वॉलेट बना सकते हैं, और Pi इकोसिस्टम में सीधे शामिल हो सकते हैं। इस बदलाव से उन्हें लंबे माइनिंग और माइग्रेशन प्रक्रिया का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, थर्ड-पार्टी KYC केवल वॉलेट निर्माण के लिए मान्य है और इससे Pi माइग्रेशन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Banxa बना पहला थर्ड-पार्टी KYC प्रदाता

Pi नेटवर्क ने Banxa को KYB मानकों को पूरा करने के बाद अधिकृत किया है कि वह Pi वॉलेट निर्माण के लिए थर्ड-पार्टी KYC करे। यह एक बड़ा कदम है जो Pi के KYC अधिकारों का विस्तार करता है। हालांकि यह सुविधा अभी बीटा परीक्षण में है और कुछ भौगोलिक क्षेत्रों तक सीमित है।

Pi ने चेतावनी दी है कि केवल उन्हीं थर्ड-पार्टी सेवाओं का उपयोग करें जो आधिकारिक KYB वेबपेज पर सूचीबद्ध हैं। अन्य किसी भी सेवा का उपयोग करने पर धोखाधड़ी या स्कैम का खतरा हो सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। क्रिप्टोकरेंसी में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article