PhonePe ने लॉन्च किया ‘PG Bolt’, कार्ड से पेमेंट अब और आसान एवं सुरक्षित

PhonePe PG Bolt Digital Payment: फोनपे ने अपने पेमेंट गेटवे पर वीजा और मास्टरकार्ड के क्रेडिट व डेबिट कार्ड लेनदेन के लिए नया समाधान ‘फोनपे पीजी बोल्ट’ लॉन्च किया है। कंपनी ने बताया कि यह डिवाइस टोकनाइजेशन तकनीक पर आधारित है, जिससे यूजर्स और व्यापारियों को ऐप के भीतर ही सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक भुगतान अनुभव मिलेगा।

PhonePe PG Bolt Digital Payment: डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे ने अपने पेमेंट गेटवे प्लेटफॉर्म पर एक नया समाधान ‘फोनपे पीजी बोल्ट’ पेश किया है। यह सुविधा वीजा और मास्टरकार्ड के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से होने वाले लेनदेन के लिए लाई गई है। कंपनी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। फोनपे का कहना है कि इस नई तकनीक से ऑनलाइन और इन-ऐप कार्ड पेमेंट पहले से ज्यादा आसान, तेज और सुरक्षित हो जाएगा।

PhonePe, PG Bolt, digital payments

फोनपे पेमेंट गेटवे ने 'बोल्ट' पेश किया, वीजा और मास्टरकार्ड से भुगतान होगा और भी सुरक्षित

डिवाइस टोकनाइजेशन तकनीक पर आधारित

फोनपे पीजी बोल्ट खास तौर पर ‘डिवाइस टोकनाइजेशन’ तकनीक पर काम करता है। इस तकनीक में कार्ड के असली नंबर की जगह एक सुरक्षित डिजिटल कोड यानी ‘टोकन’ बनाया जाता है। जब भी कोई यूजर पेमेंट करता है, तो असली कार्ड नंबर की बजाय यही टोकन इस्तेमाल होता है। इससे कार्ड की संवेदनशील जानकारी सुरक्षित रहती है और डेटा चोरी या फ्रॉड का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

End of Feed