Multibagger Stock: एक ऐसा फार्मा स्टॉक जो शेयर बाजार की गिरावट के बीच भी निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दे रहा है। बात हो रही है सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sudarshan Pharma Industries Ltd) की, जिसका शेयर भाव बीते एक साल में करीब 250 प्रतिशत तक उछल चुका है। बीएसई पर शुक्रवार को ट्रेडिंग के दौरान कंपनी के शेयरों में खुलते ही अपर सर्किट लग गया और इसका भाव ₹27.80 तक पहुंच गया। कुछ दिनों पहले इसमें लोअर सर्किट भी देखने को मिला था, लेकिन इसके बाद शेयर ने तेज़ी से रिकवरी की है।
मल्टीबैगर स्टॉक पर नया अपडेट।
तगड़े नतीजे: मुनाफा और राजस्व में जबरदस्त बढ़ोतरी
- Q4 FY24 में नेट प्रॉफिट: ₹10.03 करोड़ (वृद्धि 52% YoY)
- Q4 FY24 में रेवेन्यू: ₹27.60 करोड़ (वृद्धि 18.80% YoY)
पिछले साल इसी तिमाही में प्रॉफिट था ₹6.64 करोड़ और रेवेन्यू ₹233.76 करोड़।
शेयर स्प्लिट और डिविडेंड
नवंबर 2023 में कंपनी ने 10:1 का स्टॉक स्प्लिट किया था, जिससे शेयर की फेस वैल्यू ₹10 से घटकर ₹1 रह गई।
साथ ही 2023 में कंपनी ने ₹0.30 प्रति शेयर का डिविडेंड भी दिया था।
स्टॉक से जुड़ी अन्य अहम बातें
52 वीक हाई: ₹53.50
52 वीक लो: ₹5.82
मार्केट कैप: ₹669.03 करोड़
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
