बिजनेस

क्रूड 84 डॉलर पार, क्या आपके शहर में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें लेटेस्ट रेट

खाड़ी युद्ध के चलते क्रूड ऑयल और नैचुरल गैस के दाम में लगातार तेजी जारी है। भारत में भी डीजल-पेट्रोल के दाम इंटरनेशनल प्राइसेज से जुड़े हैं। हर दिन कंपनियां रेट जारी करती हैं। आज भी तमाम शहरों के रेट जारी हुए हैं। चेक करें आपके शहर में क्या है रेट?

Image

चेक करें अपने शहर के डीजल-पेट्रोल के रेट

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल एनर्जी सेक्टर में उथल-पुथल मची है। क्रूड ऑयल की कीमत 84 डॉलर प्रति बैरल पार चुकी है। इसके अलावा नैचुरल गैस के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष की वजह से होर्मुज स्ट्रेट बंद है। इस रास्ते से दुनिया की 20% ऑयल सप्लाई होती है। क्रूड और नैचुरल गैस के दाम में बढ़ोतरी के पीछे यह सबसे बड़ी वजह है।

भारत, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देश होर्मुज के रास्ते ऑयल सप्लाई पर 20 से 90 फीसदी तक निर्भर हैं। ऐसे में इन देशों में कच्चे तेल के दाम बढ़ने का असर पेट्रोल-डीजल के दाम पर भी पड़ रहा है। भारत में डीजल-पेट्रोल के रेट इंटरनेशनल मार्केट से लिंक्ड हैं। ऐसे में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ते हैं, तो यह भी इसका असर होता है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) हर रोज डीजल-पेट्रोल के रेट जारी करती हैं। गुरुवार को भी सभी प्रमुख कंपनियों ने रेट लिस्ट जारी की है। भारत में डीजल-पेट्रोल के दाम अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रहते हैं। क्योंकि, यहां हर राज्य पेट्रोल-डीजल पर अपने स्तर पर वैट लगाता है। इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से भी एक्साइज सहित कई टैक्स वसूले जाते हैं।

सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन की शुरुआत सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है। देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतें अपडेट करती हैं। ये दरें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, रुपये-डॉलर के एक्सचेंज रेट और स्थानीय टैक्स के आधार पर तय होती हैं। ईंधन की कीमतों में बदलाव का असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ता है। ऑफिस जाने वाले लोगों से लेकर परिवहन और छोटे कारोबार तक, पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजमर्रा की लागत को प्रभावित करती हैं।

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली94.7287.62
मुंबई104.2192.15
कोलकाता103.9490.76
चेन्नई100.7592.34
अहमदाबाद94.4990.17
बेंगलुरु102.9289.02
हैदराबाद107.4695.70
जयपुर104.7290.21
लखनऊ94.6987.80
पुणे104.0490.57
चंडीगढ़94.3082.45
इंदौर106.4891.88
पटना105.5893.80
सूरत95.0089.00
नासिक95.5089.50

पिछले दो साल से स्थिर क्यों हैं कीमतें

मई 2022 के बाद केंद्र सरकार और कई राज्यों ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में कटौती की थी। इसके बाद से देश में ईंधन की कीमतों में अपेक्षाकृत स्थिरता बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जरूर होता है, लेकिन घरेलू स्तर पर बड़े बदलाव सीमित रहे हैं।

शहरLPG (₹/14.2kg सिलेंडर)CNG (₹/किलो)
नई दिल्ली85377.09
मुंबई852.5076.00
कोलकाता87982.00
चेन्नई868.5092.00
बेंगलुरु855.5088.00
हैदराबाद90592.00
लखनऊ890.5096.00
पटना942.5092.00
अहमदाबाद86080.00
नोएडा855 85.70
गाजियाबाद855 85.70
जयपुर860 91.9
चंडीगढ़862 91.9

किन कारकों से तय होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

ईंधन की कीमतों पर सबसे बड़ा असर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों का पड़ता है क्योंकि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है। इसके अलावा रुपये-डॉलर का विनिमय दर भी अहम भूमिका निभाता है। अगर रुपया कमजोर होता है तो आयात महंगा पड़ता है और ईंधन की कीमतों पर दबाव बढ़ता है। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स, रिफाइनिंग की लागत और बाजार में मांग-आपूर्ति का संतुलन भी अंतिम खुदरा कीमत तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

SMS से भी जान सकते हैं अपने शहर का रेट

मोबाइल फोन से भी पेट्रोल-डीजल की कीमत आसानी से पता की जा सकती है। Indian Oil के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर RSP के साथ 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं। BPCL के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 पर मैसेज भेजें। वहीं HPCL के ग्राहक HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजकर अपने शहर का ताजा रेट जान सकते हैं।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article