महंगी होंगी आलू, टमाटर, सेब, संतरे समेत सभी फल-सब्जियां, आजादपुर मंडी के व्यापारियों ने दिये ये संकेत

Petrol Diesel Prices Impact: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में आजादपुर मंडी के अनुसार फल और सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं।

Petrol Diesel Prices Impact : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में फलों और सब्जियों की कीमतें बढ़ सकती हैं। इसका कारण पेट्रोल और डीजल की हालिया कीमतों में हुई बढ़ोतरी (Fuel Price Hike) बताई जा रही है। दिल्ली की आजादपुर मंडी के व्यापारियों का कहना है कि अभी तुरंत असर नहीं दिख रहा है, लेकिन अगर ईंधन के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने सोमवार को पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। यह पिछले दो हफ्तों में चौथी बार कीमतों में की गई बढ़ोतरी है, जिससे बाजार में चिंता बढ़ गई है।

Petrol Diesel Prices Impact, Fuel Price Hike, petrol price hike Impact, diesel price hike Impact , Delhi fruit prices Impact, vegetable prices Impact, Azadpur Mandi

पेट्रोल-डीजल महंगे होने से सब्जियों और फलों के दाम बढ़ने की आशंका (तस्वीर-istock)

अभी थोक बाजार पर नहीं दिखा असर

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक आजादपुर मंडी फेडरेशन ऑफ फ्रूट एंड वेजिटेबल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि फिलहाल थोक बाजार में फलों और सब्जियों की कीमतों पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। उनके अनुसार, एक-दो बार की मामूली बढ़ोतरी से तुरंत दाम नहीं बदलते, लेकिन अगर ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ती रहीं तो स्थिति बदल सकती है। उन्होंने कहा कि अभी यह कहना मुश्किल है कि कीमतें कितनी बढ़ेंगी, क्योंकि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि ट्रांसपोर्टर माल ढुलाई के लिए कितना किराया बढ़ाते हैं। अगर ट्रक किराया बढ़ता है तो उसका असर धीरे-धीरे बाजार में दिखाई देगा।

End of Feed