Petrol Diesel LPG Price Today आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध टालने के लिए हो रही सुलह की कोशिशें नाकाम होती दिख रही हैं, जिसका सीधा असर अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ने लगा है। ग्लोबल मार्केट में शुक्रवार सुबह क्रूड ऑयल के दामों में 4 डॉलर प्रति बैरल तक का जोरदार उछाल दर्ज किया गया। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 98.03 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई (WTI) का रेट 93.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। कच्चे तेल में आई इस तेजी का असर अब घरेलू बाजार में भी दिखाई दे रहा है, जहां सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम बढ़ गए हैं। वहीं सरकार ने एलपीजी पर भी बड़े अपडेट जारी किए हैं ऐसे में आइए जानते हैं आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के रेट.