बिजनेस

Petrol Diesel LPG Price Today (17 April 2026): दिल्ली एनसीआर, लखनऊ, नोएडा, जयपुर , मुंबई, इंदौर समेत जानें आज के पेट्रोल डीजल प्रति लीटर का रेट

Petrol Diesel LPG Price Today (17 April 2026) आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: देश में आज सुबह पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के ताजा रेट्स की लिस्ट जारी हो गई है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, में क्या है रेट।

Image

Petrol Diesel LPG Rate

Petrol Diesel LPG Price Today आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध टालने के लिए हो रही सुलह की कोशिशें नाकाम होती दिख रही हैं, जिसका सीधा असर अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ने लगा है। ग्लोबल मार्केट में शुक्रवार सुबह क्रूड ऑयल के दामों में 4 डॉलर प्रति बैरल तक का जोरदार उछाल दर्ज किया गया। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 98.03 डॉलर प्रति बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई (WTI) का रेट 93.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। कच्चे तेल में आई इस तेजी का असर अब घरेलू बाजार में भी दिखाई दे रहा है, जहां सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम बढ़ गए हैं। वहीं सरकार ने एलपीजी पर भी बड़े अपडेट जारी किए हैं ऐसे में आइए जानते हैं आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के रेट.

आज आपके शहर में पेट्रोल डीजल का रेट

शहरपेट्रोल कीमत (₹/लीटर)डीजल कीमत (₹/लीटर)
हैदराबाद₹107.46₹95.70
पटना₹105.71₹91.49
कोलकाता₹105.45₹92.02
मुंबई₹103.54₹90.03
बेंगलुरु₹102.96₹90.99
चेन्नई₹100.84₹92.39
लखनऊ₹95.34₹88.50
दिल्ली₹94.77₹87.67
अहमदाबाद₹94.49₹90.16

आज आपके शहर में एलपीजी का रेट

शहर (City)घरेलू सिलेंडर रेट (14.2 kg)कमर्शियल सिलेंडर रेट (19 kg)
पटना₹1011.00₹2365.00
अंडमान₹989.00₹2496.50
हैदराबाद₹965.00₹2321.00
लखनऊ₹950.50₹2201.00
कोलकाता₹939.00₹2208.00
देहरादून₹932.00₹2136.00
चेन्नई₹928.50₹2246.50
जयपुर₹916.50₹2031.00
बेंगलुरु₹915.50₹2161.00
दिल्ली₹913.00₹2078.50
मुंबई₹912.50₹2031.00

तेल कंपनियों को हो रहा नुकसान

भारतीय तेल कंपनियां वर्तमान में रिटेल मार्केट में ईंधन की कीमतें स्थिर बनाए हुए हैं, लेकिन वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन में आ रही रुकावटों के कारण उन पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। सूत्रों के अनुसार, देश में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब सरकारी तेल कंपनियां रिफाइनरियों से रियायती (Discounted) दरों पर पेट्रोल और डीजल की खरीद करेंगी। इस विशेष कदम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को कीमतों में होने वाली संभावित बढ़ोतरी से बचाना है। मैक्वेरी ग्रुप की हालिया रिपोर्ट बताती है कि तेल कंपनियों को फिलहाल प्रति लीटर पेट्रोल पर 18 रुपये और डीजल पर लगभग 35 रुपये का बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। कच्चे तेल के दामों में होने वाली प्रत्येक 10 डॉलर की वृद्धि से कंपनियों के मार्केटिंग घाटे में प्रति लीटर 6 रुपये का इजाफा हो जाता है।
Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article