House Buying Trends: इस तरह के घर झट से खरीद रहे लोग, ये एरिया बन रहे पसंदीदा

Real Estate Trends: दिल्ली में मकान तलाश रहे लोग अब पूरी तरह तैयार अपार्टमेंट की तलाश में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। जानें पूरी जानकारी और प्राथमिकताएं इस रिपोर्ट में।

Delhi Real Estate Demand: रियल एस्टेट जानकारी देने वाले प्लेटफॉर्म मैजिकब्रिक्स ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में मकान खरीदने या किराये पर लेने वाले लोग अब पूरी तरह से तैयार अपार्टमेंट को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मैजिकब्रिक्स पर खोजने वाले लगभग 80 प्रतिशत लोग तैयार अपार्टमेंट की तलाश कर रहे थे।

Real Estate Home, Delhi Real Estate, Ready Apartments, Magicbricks Report,

दिल्ली में मकान तलाश रहे लोग

मैजिकब्रिक्स ने बयान में कहा, "तैयार अपार्टमेंट के लिए सबसे अधिक रुचि देखने को मिली। इस श्रेणी में 79.43 प्रतिशत खोजें की गईं, जबकि नए बने मकानों के लिए 59 प्रतिशत और पुनर्विक्रय संपत्तियों के लिए 41 प्रतिशत खोजें की गईं।"

End of Feed