Pension: अब इस राज्य में रिटायरमेंट के दिन ही मिलने लगेगी पेंशन, 12 महीने पहले शुरू होगी प्रक्रिया

Assam Pension Scheme: असम सरकार ने रिटायरमेंट के दिन ही पेंशन देने की ऐतिहासिक पहल की है। 'फिनअसम' डिजिटल पोर्टल के जरिए अब रिटायरमेंट से 12 महीने पहले ही पेंशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Assam Pension Scheme : सरकारी सेवा से रिटायरमेंट होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब रिटायरमेंट के बाद पेंशन और अपने बकाये के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने का दौर हमेशा के लिए पुराना होने जा रहा है। असम सरकार ने अपने कर्मचारियों को रिटायरमेंट के पहले ही दिन से वित्तीय सुरक्षा और मानसिक शांति देने के लिए एक ऐतिहासिक प्रशासनिक पहल शुरू की है। इस नई व्यवस्था के तहत, कर्मचारियों के रिटायर होने से पूरे 12 महीने (एक साल) पहले ही उनकी पेंशन प्रक्रिया, दस्तावेजों के सत्यापन और पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) तैयार करने की कागजी कवायद शुरू कर दी जाएगी।

Assam pension scheme, FinAssam portal, Himanta Biswa Sarma, pension process digitization, early PPO issuance,

पेंशन को लेकर असम सरकार का ऐतिहासिक कदम

क्यों लिया गया यह क्रांतिकारी फैसला?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस अनूठी पहल की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि इस नीतिगत बदलाव का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को अंतिम समय के प्रशासनिक तनाव और वित्तीय अनिश्चितता से बचाना है। आमतौर पर नियमित वेतन से पेंशन व्यवस्था में जाने वाले कर्मचारियों को सरकारी विभागों में लंबे कागजी सत्यापन और कई स्तरों की मंजूरियों के कारण पेंशन मिलने में महीनों की देरी का सामना करना पड़ता था। इस प्रक्रियात्मक देरी को पूरी तरह खत्म करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने इस पहल का मुख्य ध्येय स्पष्ट करते हुए कहा कि रिटायरमेंट के समय मानसिक शांति मिलनी चाहिए, न कि कागजी कार्रवाई का बोझ।

End of Feed