बिजनेस

₹50 से कम का स्टॉक! LIC समर्थित NBFC ने 48 मिलियन डॉलर FCCBs लिस्ट किए

LIC समर्थित पैसालो डिजिटल ने $48 मिलियन के फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड्स (FCCBs) सूचीबद्ध किए हैं। जानिए इस NBFC स्टॉक की मौजूदा स्थिति, शेयर परफॉर्मेंस और निवेशकों के लिए इसके फायदे।

Image

LIC-समर्थित NBFC

Penny Stock Under 50: बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में शामिल पैसालो डिजिटल (Paisalo Digital) ने $48 मिलियन मूल्य के फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड्स (FCCBs) को सूचीबद्ध किया है। यह बॉन्ड AFRINEX सिक्योरिटीज लिस्ट (ASL) में 24 मार्च 2025 से शामिल हो गए हैं। दिसंबर 2024 में, पैसालो डिजिटल ने पहली बार $50 मिलियन की सुरक्षित FCCBs जारी कर पूंजी जुटाई थी। कंपनी का लक्ष्य $75 मिलियन तक की राशि एक या अधिक चरणों में जुटाने का है।

क्या होते हैं FCCB?

फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड (FCCB) एक प्रकार का कन्वर्टिबल बॉन्ड होता है, जिसे उस देश की मुद्रा के अलावा किसी अन्य विदेशी मुद्रा में जारी किया जाता है। इसमें नियमित कूपन और मूलधन भुगतान विदेशी मुद्रा में किए जाते हैं।

NBFC स्टॉक में गिरावट, 5% टूटा शेयर

बुधवार के कारोबारी सत्र में पैसालो डिजिटल का शेयर 5% तक गिरकर ₹32.50 प्रति शेयर पर आ गया। इस दौरान कंपनी के 26.06 लाख से अधिक शेयरों का लेन-देन हुआ।

तीन साल में 294% का जबरदस्त रिटर्न

हालांकि, पिछले एक साल में यह स्टॉक 48% गिर चुका है, लेकिन दो साल में इसने 25% का रिटर्न दिया है। तीन साल की अवधि में यह स्टॉक 294% तक बढ़ चुका है, जिससे निवेशकों को भारी मुनाफा हुआ है।

LIC और SBI लाइफ का निवेश

पैसालो डिजिटल में LIC के पास 8,473,644 शेयर (1.4%) और SBI लाइफ इंश्योरेंस के पास 62,114,267 शेयर (9.9%) हैं। 26 मार्च 2025 तक BSE वेबसाइट के अनुसार, पैसालो डिजिटल लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण ₹2,900.92 करोड़ है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article