Paytm Stock Target: जिन निवेशकों के पास पेटीएम के शेयर हैं, उन्हें काफी नुकसान हुआ है। क्योंकि आरबीआई के पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कई प्रतिबंध लगाने के बाद पेटीएम के शेयर में काफी कमजोरी आई है। हालांकि पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा की आरबीआई अधिकारियों और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के बाद बीते दो दिन में पेटीएम का शेयर काफी संभला है। 6 फरवरी को इसके शेयर में करीब 3 फीसदी की मजबूती आई। वहीं 7 फरवरी को तो शेयर में 10 फीसदी अपर सर्किट लग गया। कल पेटीएम का शेयर 496.25 रुपए पर बंद हुआ। ऐसे में निवेशकों मन में दुविधा है कि इसे खरीदें या नहीं। वहीं जिनके पास पहले से पेटीएम के शेयर हैं, वे इसे बेचने या न बेचने को लेकर कंफ्यूज हो सकते हैं। आगे जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय।
पेटीएम के लिए कितना है टार्गेट
ये भी पढ़ें -
क्या करें पेटीएम के शेयरों का
ब्लूमबर्ग के डेटा के अनुसार पेटीएम (One97 Communications) का टार्गेट 740 रु है। यानी फिलहाल इसे खरीदा या होल्ड किया जा सकता है। 30 जनवरी तक पेटीएम के शेयरों में निवेश की 9 सलाह थी।
वहीं होल्ड के लिए भी 5 सलाह थी। फिलहाल इसे खरीदने की 6 सलाह हैं, जबकि 4 सलाह होल्ड की हैं। वहीं 5 सलाह इसे बेचने की भी हैं।
पेटीएम के शेयर में भारी गिरावट
आरबीआई ने पेटीएम के पेमेंट बैंक बिजनेस पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसके कारण पेटीएम का शेयर लगातार तीन दिन लोअर सर्किट में रहा। आरबीआई के प्रतिबंधों के अनुसार पेटीएम पेमेंट्स बैंक(Paytm Payment Bank) 29 फरवरी के बाद न तो नई जमा स्वीकार कर पाएगा और न क्रेडिट लेनदेन कर पाएगा।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ब्लूमबर्ग को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
