LIC Share Target: पिछले साल फरवरी से नवंबर तक देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी का शेयर 600-620 रु के दायरे में घूमता रहा था। बीएसई पर मौजूद चार्ट के अनुसार उसके बाद से इसने चढ़ना शुरू किया। फिर बीते सोमवार को एलआईसी का शेयर पहली बार 1000 रु के ऊपर पहुंचा। बीते बुधवार को एलआईसी के शेयर ने 1050.5 रु का स्तर छुआ, जो इसका आज तक का सबसे ऊंचा भाव है। आगे एलआईसी का शेयर कितना ऊपर जा सकता है, जानिए एक्सपर्ट की राय।
ये भी पढ़ें -
पीएसयू कंपनियों पर पीएम मोदी का अहम बयान
कल राज्य सभा में पीएम मोदी ने कहा कि ज्यादातर पीएसयू शेयर अब अच्छा रिटर्न दे रहे हैं। उनके इस बयान से पीएसयू शेयरों को मजबूती मिल सकती है। उन्होंने 2014 के बाद से सरकार के प्रदर्शन के बारे में बताते हुए कहा कि पीएसयू शेयरों में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। पीएसयू कंपनियों की कुल संपत्ति अब 17 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, जो 2014 में 9.5 लाख करोड़ रुपये थी।
एलआईसी भी एक पीएसयू है। पीएम मोदी के बयान से इसे भी फायदा मिल सकता है।
क्या है एलआईसी के लिए एक्सपर्ट की राय
ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के अनुसार च्वॉइस ब्रोकिंग के इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट मंदार भोजने को उम्मीद है कि एलआईसी का शेयर 1200-1400 रु तक जा सकता है। उन्होंने मार्केट ट्रेंड से मिल रहे संकेतों के आधार पर ये टार्गेट रखा है। 1400 रु के टार्गेट के हिसाब से एलआईसी का शेयर मौजूदा भाव (1045 रु) से करीब 34 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
