बिजनेस

Paytm Share Price: पेटीएम का शेयर 20 फीसदी गिरा, जानें क्या है वजह

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 7, 2023, 11:19 AM IST

Paytm Share Price: कंपनी ने अपनी एनालिस्ट मीटिंग में छोटे साइज के पोस्टपेड लोन घटाने और बड़े साइज के पर्सनल लोन और मर्चेंट लोन बढ़ाने के प्लान की घोषणा की। कंपनी का यह फैसला ब्रोकरेजेस को पसंद नहीं आया।

Image

एनालिस्ट मीटिंग के फैसले के बाद दिखा असर।

Photo : Twitter

Paytm Share Price: छोटे पोस्टपेड लोन कम करने के प्लान से पेटीएम (Paytm) के शेयरों पर जोरदार असर पड़ा है। 7 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में ही पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Conmmunications) के शेयर में 20 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह लोअर प्राइस बैंड को टच कर गया। कंपनी ने अपनी एनालिस्ट मीटिंग में छोटे साइज के पोस्टपेड लोन घटाने और बड़े साइज के पर्सनल लोन और मर्चेंट लोन बढ़ाने के प्लान की घोषणा की। कंपनी का यह फैसला ब्रोकरेजेस को पसंद नहीं आया, उन्होंने कंपनी के लिए रेवेन्यू अनुमान को कम कर दिया। साथ ही स्टॉक के लिए टार्गेट प्राइस भी घटा दिया। इसके बाद 7 दिसंबर को सुबह पेटीएम का शेयर गिरावट के साथ बीएसई पर 744.95 रुपये और एनएसई पर 728.85 रुपये पर खुला। खुलते ही इसमें 20 प्रतिशत की गिरावट देखी और बीएसई और एनएसई, दोनों ही इंडेक्स पर लोअर प्राइस बैंड क्रमश: 650.65 रुपये और 650.45 रुपये को टच कर गया।

खबर लिखने तक (सुबह 10:50 पर) पेटीएम के शेयर में 17.15 फीसदी की गिरावट थी। यह 673.65 रुपये पर ट्रेंड कर रहा था।

पोस्टपेड लोन पर टेक रेट कम

पेटीएम ने अपनी एनालिस्ट मीट में कहा कि छोटे साइज के पोस्टपेड लोन कम करने के फैसले से उसके पोस्टपेड लोन आधे हो सकते हैं, लेकिन इसका मार्जिन या रेवेन्यू पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कंपनी ने इसके पीछे कारण दिया है कि पोस्टपेड की टेक रेट सबसे कम है और इसलिए रेवेन्यू पर असर न्यूनतम होगा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article