Paytm Share Price Today in Hindi: कई दिन लोअर सर्किट लगने के बाद आज पेटीएम के शेयर(Paytm Share) ने वापसी की है। बीएसई पर पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड लिस्टेड है। इसका शेयर आज 8 फीसदी की मजबूती के साथ 473.55 रु तक चढ़ा। बीएसई पर कंपनी का शेयर 438.50 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह लाल निशान में 395 रु पर खुला और 11 बजे तक के कारोबार में 473.55 रु तक ऊपर गया है। करीब 11 बजे ये 14.70 रु या 3.35 फीसदी की मजबूती के साथ 453.05 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 28,772.32 करोड़ रु है। आज पेटीएम के शेयर(Today Paytm Share) में आई तेजी के दो कारण हैं। आगे जानिए इन कारणों के बारे में।
पेटीएम के शेयर में तेजी
ये भी पढ़ें -
पेटीएम के शेयर क्यों आई तेजी
आज पेटीएम के शेयर (Rise in Paytm Share) में आई तेजी के दो कारण माने जा रहे हैं। पहला कि कंपनी ने इसकी एसोसिएट कंपनी और सीईओ और फाउंडर की विदेशी मुद्रा नियमों के संभावित उल्लंघन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने की अटकलों को खारिज कर दिया है।
वहीं जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएस) ने उन रिपोर्टों को "अटकल" बताकर खारिज कर दिया जिसमें इसके पेटीएम के वॉलेट बिजनेस को खरीदने की बात कही जा रही थी।
पेटीएम शेयर तीन दिन में गिरा 42 फीसदी
आरबीआई ने पेटीएम के पेमेंट बैंक (Paytm Bank) बिजनेस पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसके कारण पेटीएम का शेयर(Paytm Share) लगातार तीन दिन लोअर सर्किट में रहा। आरबीआई के प्रतिबंधों के अनुसार पेटीएम पेमेंट्स बैंक(Paytm Payment Bank) 29 फरवरी के बाद न तो नई जमा स्वीकार कर पाएगा और न क्रेडिट लेनदेन कर पाएगा।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
