बिजनेस

Paytm share price: पेटीएम शेयरों में उछाल, इस वजह में आज 52 हफ्ते का हाई लेवल किया टच

Paytm share price: Paytm ने कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी One97 Communications Singapore Private Limited के बोर्ड ने 6 दिसंबर, शुक्रवार को एक बैठक में PayPay Corporation, जापान में अपने सभी Stock Acquisition Rights (SARs) को SoftBank Vision Fund 2 को बेचने की मंजूरी दी। इस सौदे से कंपनी को JPY 41.9 बिलियन या ₹2,364 करोड़ का नेट अमाउंट मिलेगा।

Image

पेटीएम शेयर

Photo : Times Now Digital

Paytm share price: फिनटेक कंपनी Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications के शेयरों में सोमवार, 9 दिसंबर को 3 फीसदी से अधिक की बढ़त देखने को मिली। कंपनी के शेयर ₹1,007 के नए 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। यह उछाल उस घोषणा के बाद आया, जिसमें कंपनी ने PayPay Corporation में अपनी हिस्सेदारी SoftBank को बेचने का निर्णय लिया।

Paytm ने कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी One97 Communications Singapore Private Limited के बोर्ड ने 6 दिसंबर, शुक्रवार को एक बैठक में PayPay Corporation, जापान में अपने सभी Stock Acquisition Rights (SARs) को SoftBank Vision Fund 2 को बेचने की मंजूरी दी। इस सौदे से कंपनी को JPY 41.9 बिलियन या ₹2,364 करोड़ का नेट अमाउंट मिलेगा।

कंपनी ने अपने एक्जेन्ज फाइलिंग में कहा कि इस डील के माध्यम से PayPay का मूल्य JPY 1.06 ट्रिलियन आंका गया है और इसके अनुसार PayPay SARs, जो Paytm Singapore के पास हैं, की नेट अमाउंट JPY 41.9 बिलियन होगी (जो SARs के निष्पादन लागत को घटाने के बाद मिलेगी)। यह लेन-देन दिसंबर 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Paytm की निवेशकों के लिए उम्मीद

यह सौदा Paytm के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम है, क्योंकि कंपनी अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा SoftBank को बेचने के बाद अपनी कैश स्थिति को मजबूत करने की योजना बना रही है। इस प्रकार के सौदे से कंपनी के लिए भविष्य में और अधिक विकास की संभावना उत्पन्न हो सकती है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article