Paytm Share Price Today: पतझड़ बना पेटीएम का शेयर, लगातार दूसरे दिन 20 फीसदी की भारी गिरावट

Paytm Share Price Today: ​पेटीएम के शेयरों में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिल रही है। पेटीएम के स्टॉक आज 52 वीक के नए लो लेवल पर पहुंच गए हैं। रिजर्व बैंक के एक्शन के बाद पेटीएम के शेयर टूटकर बिखर गए हैं।

Paytm Share Price Today: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एक्शन के बाद फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम) के शेयरों में गिरावट थम नहीं रही है। लगातार दूसरे दिन पेटीएम के शेयरों में 20 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है। शेयर बाजार के ओपन होते ही पेटीएम के शेयर टूटकर बिखर गए और अपने 52 वीक नए लो लेवल पर पहुंच गए।

Paytm Stock

शुक्रवार को बीएसई पर पेटीएम शेयर की कीमत 608.80 रुपये के पिछले बंद के मुकाबले 20 फीसदी की गिरावट के साथ लोअर सर्किट 487.05 पर खुले। इससे पहले पेटीएम के शेयर का 52 वीक का लो लेवल 515.25 रुपये था।

End of Feed