बिजनेस

Paytm Q1 Results: पेटीएम ने पहली बार कमाया मुनाफा, हुआ इतना नेट प्रॉफिट

Paytm Q1 Results: ऑनलाइन भुगतान सेवा प्रदाता पेटीएम (Paytm) की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 122.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। यह कंपनी का अब तक का पहला एकीकृत शुद्ध लाभ है। पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 840 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

Image

पेटीएमको पहली तिमाही में ₹122.5 करोड़ का मुनाफा

Paytm Q1 Results: Paytm की मूल कंपनी One 97 Communications ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने इस तिमाही में ₹122.5 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में उसे ₹840 करोड़ का घाटा हुआ था। मंगलवार को शेयर बाजार को भेजी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका एकीकृत परिचालन राजस्व 28% की वृद्धि के साथ 1,917.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 1,501.6 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशन से आय में 28% की वृद्धि

कंपनी की कोर ऑपरेशनल इनकम ₹1,917 करोड़ रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹1,501 करोड़ थी। यानी सालाना आधार पर 28% की वृद्धि हुई है।

खर्चों में आई 18% की कमी

जहां आय में बढ़त देखने को मिली, वहीं खर्चों में भी 18% की गिरावट दर्ज की गई। इस तिमाही में कुल खर्च ₹2,061 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में यह ₹2,476 करोड़ था।

भविष्य की दिशा

Q1 के नतीजे Paytm के लिए पोस्ट-डिसरप्शन रिकवरी की दिशा में एक सकारात्मक कदम हैं। मुनाफे में निरंतरता और रेगुलेटरी स्पष्टता निवेशकों के लिए अगला अहम संकेत होगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article