बिजनेस

इस बिल्डिंग पर आया Paytm पेमेंट्स बैंक के एमडी का दिल, डुप्लेक्स के लिए खर्च किए 20 करोड़

Paytm Payments Bank MD Surinder Chawla: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के सीईओ सुरिंदर चावला ने मुंबई के लोअर परेल इलाके में कुल 20 करोड़ रुपये में दो डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदे हैं।

Image

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एमडी सुरिंदर चावला ने खरीदे डुप्लेक्स

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एमडी ने खरीदे दो डुप्लेक्स
  • स्काई फॉरेस्ट में हैं यह डुप्लेक्स
  • 20 करोड़ रु है कीमत

Paytm Payments Bank MD Surinder Chawla: पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के सीईओ सुरिंदर चावला (Surinder Chawla) ने मुंबई के लोअर परेल इलाके में कुल 20 करोड़ रुपये में दो डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदे हैं। ये अपार्टमेंट लग्जरी रेसिडेंशियल टावर 'स्काई फॉरेस्ट' (Sky Forest) की 42वीं और 43वीं मंजिल पर मौजूद हैं और यहां से समुद्र का बेहद दिलकश नजारा दिखाई देता है। बता दें कि इस बिल्डिंग में चावला को चार कारों की पार्किंग के लिए स्लॉट भी मिलेगा।

कितना है डुप्लेक्स एरिया

ये दोनों डुप्लेक्स टावर की 42वीं और 43वीं मंजिल पर मौजूद हैं। दोनों अपार्टमेंट का कुल एरिया 3,488 वर्ग फुट है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार दोनों अपार्टमेंट के लिए ट्रांजेक्शन 22 अगस्त को कंप्लीट हो गई और उनका रजिस्ट्रेशन भी हो गया। इनमें से प्रत्येक पर 60 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी लगी है।

57,300 रुपये प्रति वर्ग फुट का है रेट

डील में अपार्टमेंट की वैल्यू 57,300 रुपये प्रति वर्ग फुट से अधिक है। चावला को अपार्टमेंट के कारपेट एरिया के अलावा 972 वर्ग फुट से अधिक का उपयोग करने का अधिकार भी मिलेगा। चावला के पास लगभग तीन दशकों का रिटेल बैंकिंग अनुभव है।

चावला ने जनवरी में पेटीएम पेमेंट्स बैंक में अपना पद संभाला था। वह इससे पहले आरबीएल बैंक में ब्रांच बैंकिंग के हेड थे। 2013 में आरबीएल बैंक में शामिल होने से पहले, चावला एचडीएफसी बैंक में सीनियर मैनेजमेंट पॉजिशंस पर थे।

मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन

भारत की कमर्शियल राजधानी मुंबई में रियल एस्टेट सेक्टर में मजबूत ग्रोथ देखी जा रही है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन और स्टांप ड्यूटी रेवेन्यू कलेक्शन के मामले में मुंबई ने सितंबर में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। असल में वहां मजबूत मांग ने हाई मॉर्गेज रेट और संपत्ति की कीमतों के बावजूद बिक्री को बढ़ावा दिया।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article